एक्सप्लोरर

Srinagar Airport: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, जानें क्या हैं ताजा अपडेट

Srinagar Airport News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ान सेवा को बंद कर दिया गया था. पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल दागे जा रहे थे.

श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब एक बार फिर से नागरिक उड़ानों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने सोमवार (12 मई) को इसकी जानकारी दी. भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते अस्थायी रूप से बंद किए गए उत्तर और पश्चिम भारत के 32 एयरपोर्ट्स में उड़ान सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया गया है.

हज यात्रा के लिए फ्लाइट भी हुई प्रभावित

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते इन एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. इसके चलते श्रीनगर एयरपोर्ट से हज यात्रा पर जाने वाली कई उड़ानों सहित अन्य नागरिक उड़ानें भी प्रभावित हुई थीं.

AAI ने अन्य विमानन एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए एक श्रृंखला में ‘नोटिस टू एयरमेन’ (NOTAMs) जारी किए थे, जिनके जरिए एयरपोर्ट बंद होने की जानकारी दी गई थी. अब स्थिति सामान्य होते ही NOTAM को रद्द कर दिया गया है और श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों के संचालन की अनुमति दे दी गई है.

श्रीनगर एयरपोर्ट संचालन के पूरी तरह तैयार- अधिकारी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर एयरपोर्ट अब पूरी तरह से परिचालन के लिए तैयार है. सभी उड़ानों की नियमित सेवाएं शीघ्र ही बहाल कर दी जाएंगी." इस बहाली से न केवल स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि हज यात्रियों की आवाजाही भी सामान्य हो सकेगी.

गौरतलब है कि भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने देश के अलग-अलग हिस्सों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. हालांकि, पाकिस्तान के तमाम कोशिशों को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिशों के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट के पास भी कथित तौर पर धमाकों की आवाज सुनी गई थी. 

भारत ने साफ किया ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने इस ऑपरेशन के टारगेट नहीं थे. लेकिन जब पाकिस्तान ने इसके बावजूद भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश तो जवाबी कार्रवाई में भारत ने उसके कई मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget