एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला राश‍िद ने मोदी सरकार की तारीफ में गढ़े कसीदे, बोलीं- 'घाटी में मानवाधिकार का रिकॉर्ड सुधरा'

Shehla Rashid Praise PM Modi Govt: मानवाधिकार कार्यकर्ता शेहला रशीद ने कश्मीर में हुए सुधार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की तारीफ की

Jammu-Kashmir News: मानवाधिकार कार्यकर्ता शेहला रशीद (Shehla Rashid) ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में स्थिति में सुधार और लोगों की जान बचाने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की तारीफ की. उल्लेखनीय है कि आईएएस अधिकारी राशिद उन याचिकाकर्ताओं में से एक हैं, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नाम सूची से वापस ले लिया.

5 अगस्त, 2019 को, केंद्र ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा छीनने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने का निर्णय लिया था. मानवाधिकार कार्यकर्ता शेहला रशीद  ने अपने एक ट्वीट में कहा " इस बात को स्वीकार करना भले ही असुविधाजनक हो, लेकिन कश्मीर में मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार हुआ है." नरेंद्र मोदी सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के  स्पष्ट रुख  ने कुल मिलाकर जीवन बचाने में मदद की है. यही मेरा दृष्टिकोण है."

शेहला रशीद ने शेयर किया वीडियो
इतना ही नहीं शेहला रशीद ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी के भाई रईस मट्टू के वीडियो को भी शेयर किया. जिसमें रईस मट्टू ने भारतीय तिरंगे को लहराने की बात कही थी और यहां तक ​​कि उसने जम्मू-कश्मीर में विकास लाने के लिए बीजेपी सरकार की प्रशंसा भी की थी. रईस हिजबुल आतंकवादी जावेद मट्टू का भाई है, जो जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों की सूची में शीर्ष पर है. 14 अगस्त को रईस का अपने घर से तिरंगा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

रईस मट्टू ने क्या कहा
इसमें मट्टू ने कहा  "मैंने दिल से तिरंगा लहराया. किसी का कोई दबाव नहीं था. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके ये गुलिस्तां हमारा. विकास हो रहा है. पहली बार 14 अगस्त को अपनी दुकान पर बैठा हूं. पहले इस समय दुकान 2-3 दिन बंद रहती थी. छली राजनीतिक पार्टियां खेल खेल रही थीं." यही नहीं मट्टू ने ये भी कहा कि मेरा भाई 2009 में (आतंकवादी) बन गया, उसके बाद हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते. रईस मट्टू ने कहा कि अगर वह जीवित है, तो मैं उससे वापस आने का आग्रह करता हूं. मट्टू ने कहा, कि स्थिति बदल गई है. अब पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता. हम हिंदुस्तानी हैं, हैं और रहेंगे.

CAG Report 2023: J&K में जिस जगह को राज्य सरकार ने 'स्वदेश दर्शन' के तहत चुना, BSF ने वहीं जमाया डेरा, CAG Report में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget