एक्सप्लोरर

'बधाई और...', कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने दिया टिकट तो क्या बोलीं शेहला राशिद?

कांग्रेस ने जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से टिकट दिया है. इसी को लेकर शेहला राशिद ने प्रतिक्रिया दी है

Shehla Rashid on Kanhaiya Kumar: कांग्रेस ने जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से टिकट दिया है. इसी को लेकर शेहला राशिद ने प्रतिक्रिया दी है. शेहला ने एक्स पर एक ट्वीट में कहा कि यह देखना अच्छा है कि शिक्षित युवाओं को राजनीति में अपना उचित स्थान मिल रहा है. बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय से गिरिराज सिंह के खिलाफ मिली हार के बाद अब कन्हैया कुमार बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे. 

जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने कन्हैया कुनार को एक्स के जरिए कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार बनने की बधाई दी. कन्हैया ने साल 2019 में बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस बार के चुनाव में भी वह इसी सीट से लड़ना चाहते थे. लेकिन गठबंधन में सीट कांग्रेस को नहीं मिली.  कांग्रेस ने पूर्वांचली के सामने पूर्वांचली कार्ड चलने की रणनीति के तहत उन्हें अब उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

कौन हैं शहेला रशीद?

शेहला रशीद तब सुर्खियों में आई थीं जब साल 2016 में जेएनयू छात्र संघ के नेता रहे कन्हैया कुमार और उमर खालिद को गिरफ्तार किया गया था. उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ शेहला ने प्रदर्शन किया था. समाजिक आंदोलनों में दिलचस्पी के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और महिला सशक्तिकरण के लिए काम शुरू कर दिया था. इसके साथ ही उन्होंने सोशियोलॉजी में मास्टर्स और फिर लॉ और मैनेजमेंट में एमफिल की पढ़ाई की. उन्होंने जेएनयू से ही पीएचडी भी किया है.

राजनीति की दुनिया में शेहला कामयाब नहीं रहीं. वह IAS ऑफिसर शाह फैसल की राजनीतिक पार्टी जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट (JKPM) में शामिल हुई थीं. पार्टी ने उन्हें चुनाव भी लड़ाया था लेकिन वह हार गई थीं, जिसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें-

अनंतनाग प्रत्याशी के चुनाव न लड़ने की अटकलों पर उमर अब्दुल्ला, 'वह तब तक हमारे कैंडिडेट रहेंगे जब तक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget