एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद बड़ा फेरबदल, सत शर्मा बने BJP प्रदेश अध्यक्ष, रविंद्र रैना को मिली ये जिम्मेदारी

Jammu Kashmir New BJP President: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. बीजेपी ने सत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.

Jammu and Kashmir News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा बदलाव किया है. रविंद्र रैना को प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के पद से हटाकर उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है. वही सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर बीजेपी का अध्यक्ष बनाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से दोनों नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है.

इससे पहले विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से पत्र जारी कर सत शर्मा को जम्मू और कश्मीर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश दिया था. इसके अलावा डॉ. निर्मल सिंह प्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और चौधरी सुखनंदन को समिति का उपाध्यक्ष बनाया था. 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने इस बार अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. बीजेपी ने 29 सीटों पर जीत हासिल की है. इसके नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42, कांग्रेस को 6, पीडीपी 3, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस 1, आप 1, सीपीआई-एम 1 और 7 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की.

आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता
वहीं आज बीजेपी जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पहले सत्र से पूर्व अपने विधायक दल का नेता चुनने वाली है. इसके लिए श्रीनगर में पार्टी के नेताओं की बैठक होगी. इससे पहले पिछले महीने बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने विधायक दल के नेता चुनने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. सूत्रों की मानें तो 5 नामों को लेकर विचार किया जा रहा है. लेकिन बैठक के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.

जम्मू-कश्मीर की नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र चार नवंबर को होगा. सत्र की शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ होगी. इसके बाद उपराज्यपाल का अभिभाषण भी होगा. वहीं प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार पांच नवंबर की बैठक में श्रद्धांजलि सभाएं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: BJP आज चुनेगी विधायक दल का नेता, 5 नाम रेस में, श्रीनगर की बैठक में होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मॉनसून का कहर, भारी बारिश का अलर्ट जारी, पीर पंजाल-चेनाब में फ्लैश फ्लड का खतरा
जम्मू-कश्मीर में मॉनसून का कहर, भारी बारिश का अलर्ट जारी, पीर पंजाल-चेनाब में फ्लैश फ्लड का खतरा
Kashmir News: कुपवाड़ा में आर्मी का बड़ा ऑपरेशन, 5 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
कश्मीर: कुपवाड़ा में आर्मी का बड़ा ऑपरेशन, 5 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget