एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: BJP आज चुनेगी विधायक दल का नेता, 5 नाम रेस में, श्रीनगर की बैठक में होगा फैसला

Jammu and Kashmir Politics: जम्मू-कश्मीर बीजेपी विधायक दल का नेता चुनेगी. इसके लिए श्रीनगर में बैठक में होगी. बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में 29 सीटों पर जीत दर्ज की है.

Jammu and Kashmir News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जम्मू इकाई लगभग छह साल के अंतराल के बाद चार नवंबर से शुरू हो रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पहले सत्र से पूर्व अपने विधायक दल का नेता चुनने के लिए रविवार को श्रीनगर में एक बैठक करेगी. बीजेपी ने हाल ही में संपन्न जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में 29 सीट पर जीत हासिल की थी. यह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. 

हालांकि, नगरोटा से 30 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले बीजेपी विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार को बीमारी की वजह से निधन हो गया. उन्हें जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था. “जम्मू की आवाज” के रूप में जाने जाने वाले राणा ने अपने करीबी सहयोगी और पूर्व मंत्री एसएस सलाथिया के साथ नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ दी थी और अक्टूबर 2021 में बीजेपी में शामिल हो गए थे. पिछले महीने बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर में विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. 

आज श्रीनगर में होगी बैठक
बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, बैठक रविवार सुबह श्रीनगर में होगी और इसमें जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख रवींद्र रैना समेत सभी 28 विधायक तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि बैठक में विपक्ष के नेता का चयन किया जाएगा और उसका नाम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा.

5 नामों पर चल रहा है विचार
सूत्रों के अनुसार, पांच नामों पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है, लेकिन बैठक होने के बाद ही चीजें साफ हो पाएंगी. जम्मू-कश्मीर की नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र चार नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ शुरू होगा, जिसके बाद उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा. प्रोटेम स्पीकर मुबारक गुल की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, पांच नवंबर की बैठक में श्रद्धांजलि सभाएं होंगी, जबकि उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा छह और सात नवंबर को की जाएगी. कैलेंडर के अनुसार, उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब के लिए आठ नवंबर की तारीख तय की गई है.

यह भी पढ़ें: जम्मू के कठुआ जिले में डॉक्टर ने अस्पताल स्टाफ पर चाकू से किया हमला, धरने पर बैठे कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget