एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर बोले वीर सावरकर के पोते, 'ये लोग अपने फायदे के लिए...'

Jammu Kashmir News: भाषा विवाद को लेकर वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि पिछले दस सालों का इतिहास देखें तो समाज बिखर रहा है और हमारे दुश्मन देश इसका फायदा उठा रहे हैं.

महाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद पर वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सभी को अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि सभी भारतीय भाषाओं की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है. सावरकर ने ये भी कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए भाषा के मसले पर राजनीति कर रहे हैं.

जम्मू में मीडिया से बातचीत में वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा, ''ये जो भाषा के ऊपर वॉर शुरू हुआ है, मैं कहना चाहता हूं कि 1915 में वीर सावरकर ने कहा था कि अंग्रेजों ने जात और धर्म के आधार पर हमें विभाजित किया ही है. आगे चलकर ये प्रांत की भाषा के आधार पर विभाजित करेंगे. पिछले दस सालों का इतिहास देखें तो समाज बिखर रहा है और हमारे दुश्मन देश इसका फायदा उठा रहे हैं. 

भाषा को लेकर दुराभिमान बहुत ज्यादा-रंजीत सावरकर

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने आगे कहा, ''हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए, अहंकार नहीं. भाषा को लेकर दुराभिमान बहुत ज्यादा पैदा हो रहा है और समाज का विघटन हो रहा है, जो बहुत ही गलत बात है. भाषा का दुराभिमान बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए.'' 

सभी भारतीय भाषाओं की उत्पत्ति संस्कृत से हुई-सावरकर

इसके साथ ही उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा, ''सभी भारतीय भाषाओं की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है. तमिल भी संस्कृत से ही उत्पन्न हुई है और संस्कृत के प्रमुख ग्रंथ सबसे पहले तमिल लिपि में लिखे गए थे. उस समय देवनागरी लिपि नहीं थी. आज जो कुछ भी संस्कृत में उपलब्ध है, वह तमिल में लिखा गया था. यह सब याद रखना चाहिए.''

ये लोग अपने फायदे के लिए राजनीति कर रहे- सावरकर

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ''ये लोग अपने फायदे के लिए राजनीतिकरण कर रहे हैं और जो कुछ भी कर रहे हैं, उससे उनके बच्चे अपनी मातृभाषा में नहीं सीखते. अगर आपको अपनी मातृभाषा पर अभिमान है तो उस भाषा का ज्ञान बढ़ाओ. किसी भी भाषा को ज्ञान भाषा बनाओ. बच्चों के ज्ञान ग्रहण करने की शक्ति सबसे ज्यादा मातृभाषा में होती है लेकिन वो ऐसा करेंगे नहीं वे सिर्फ राजनीति करेंगे और अपने बच्चों को पढ़ने के लिए यूरोप भेजेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget