एक्सप्लोरर

राजौरी में प्रशासन की एडवाइजरी, रात में कंबल ओढ़कर जंगल में न जाने की सलाह, जानें वजह

Rajouri News: यह एडवाइजरी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजीव कुमार खजूरिया की ओर से सेना के अनुरोध पर जारी किया गया. सुरक्षा बल राजौरी और निकटवर्ती पुंछ जिले के जंगलों में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

Rajouri Authorities Advisory: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अधिकारियों ने मंगलवार (30 जुलाई) को आतंकवाद विरोधी अभियानों में तेजी के बीच लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए लोगों को रात के समय शॉल और कंबल ओढ़कर वन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी. 

यह परामर्श एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजीव कुमार खजूरिया की ओर से सेना के अनुरोध पर जारी किया गया है. सेना के अनुरोध में नागरिक प्रशासन को सूचित किया गया था कि कुछ लोग रात के समय शॉल और कंबल ओढ़कर वन क्षेत्रों या अपने खेतों में घूम रहे हैं. 

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट राजीव कुमार खजूरिया ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, ''आम जनता को सूचित किया जाता है कि कोई भी व्यक्ति शॉल और कंबल ओढ़कर देर रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक वन क्षेत्र में नहीं जाएगा और न ही घूमेगा. उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना या अप्रिय घटना से बचने के लिए संबंधित सैन्य एवं पुलिस अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना आवाजाही पर सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

सुरक्षा बल राजौरी और निकटवर्ती पुंछ जिले के जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि सीमा पार से घुसपैठ करके आए आतंकवादियों को पकड़कर उन्हें बेअसर किया जा सके. इस महीने की शुरुआत में पुंछ के मेंढर सेक्टर में अधिकारियों ने इसी तरह का एक नोटिस जारी करके लोगों से कहा था कि वे पूर्व अनुमति के बगैर रात के समय वन क्षेत्रों में या खेतों में न जाएं.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जिले में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि जिले के एक दूरदराज गांव में दो आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिली. 

इसके बाद घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया गया. कथित तौर पर काले कपड़े पहने दो हथियारबंद संदिग्धों को सोमवार देर रात देहरा की गली के पास सलामपुरा गांव में घूमते देखा गया.

ये भी पढ़ें:

'अगर ऐसा ही चलता रहा तो कभी एक वक्त आएगा कि...', आतंकवाद पर बोले फारूक अब्दुल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget