एक्सप्लोरर

राहुल गांधी को मिला गुलाम नबी आजाद का साथ, कहा- 'पूरी संसद और विधानसभाएं खाली हो जाएंगी, नेताओं के लिए ...'

Rahul Gandhi को एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया.

Rahul Gandhi Disqualification: डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने को रविवार को गलत बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है.

राहुल गांधी को  सूरत की एक अदालत ने 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया.

कांग्रेस के पूर्व नेता आजाद ने कठुआ जिले में एक समारोह से इतर पत्रकारों से कहा, 'मैं इसके खिलाफ हूं, चाहे वह राहुल गांधी हों या लालू प्रसाद यादव या कोई अन्य सांसद या विधायक. यह गलत बात है. यह नैसर्गिक न्याय के खिलाफ है कि एक तरफ न्यायाधीश ने फैसला सुनाया और दूसरी तरफ सांसद या विधायक को अयोग्य घोषित कर दिया गया.”

'राजनीतिक नेताओं के लिए एक अलग....'
उन्होंने कहा, 'पहले नियम यह था कि जब तक अंतिम अदालत उसे सजा नहीं सुनाती तब तक उसे अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा. यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.' उन्होंने कहा, 'पहले लालू प्रसाद यादव अयोग्य करार दिए गए थे और अब राहुल गांधी. इस तरह, पूरी संसद और विधानसभाएं खाली हो जाएंगी.' उन्होंने कहा, 'राजनीतिक नेताओं के लिए एक अलग मानदंड होना चाहिए.'

इस बीच, आजाद ने बरनोटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन का यह दावा पूरी तरह गलत है कि वह युवाओं के लिए रोजगार के भरपूर अवसर पैदा कर रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थानीय लोगों से उनकी जमीन छीन रहा है. उन्होंने कहा, 'अगर हमारी पार्टी सत्ता में आती है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि स्थानीय लोगों के लिए नौकरियां और जमीन सुरक्षित रहे. हम बाहरी लोगों को यहां जमीन खरीदने और नौकरियां हासिल करने से रोकने के लिए राज्य विधानसभा में कानून पारित करेंगे.'

Jammu-Kashmir: चिनाब नदी पर देश का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज बनकर तैयार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिया पहला ट्रायल रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget