एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी मस्जिदों से नहीं आ रही नमाज की आवाज, कारगिल के बाद पहली बार ऐसे हालात, बॉर्डर की आंखों-देखी

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान सीमा के पार के इलाकों में सन्नाटा और दहशत का माहौल है. मस्जिदों में नमाज नहीं हो रही और रेंजर्स वॉच टावर से निगरानी बढ़ा रहे हैं.

Kashmir Terror Attack: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पर्यटकों पर हमले के बाद पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में दहशत और खामोशी का माहौल देखा जा रहा है. इस हमले के बाद खासतौर पर पाकिस्तान के सीमावर्ती गांवों में ना सिर्फ जनजीवन ठहर गया है, बल्कि मस्जिदों में नमाज तक नहीं पढ़ी जा रही.

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर के अंतिम गांव सुचेतगढ़ में, जहां एक तरफ भारतीय किसान इन दिनों फसल की कटाई में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की सीमा पूरी तरह शांत और सुनसान नजर आ रही है. पाकिस्तानी इलाकों में न तो कोई हलचल दिख रही है और न ही खेतों में कोई गतिविधि हो रही है.

पहली बार पाकिस्तान की मस्जिदों से अजान नहीं सुनाई दी- ग्रामीण
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान की ओर काफी चहल-पहल रहती थी. वहां के किसान अपने खेतों में नियमित रूप से काम करते थे और कई बार अपने पशु भारत की सीमा के करीब ले आते थे, ताकि उन्हें चारा मिल सके. लेकिन, अब हालात बिल्कुल उलट हैं. गांव के सरपंच ने बताया, "हमने पहली बार देखा है कि पाकिस्तान की मस्जिदों से अजान की आवाज तक आनी बंद हो गई है. इससे पहले सिर्फ कारगिल युद्ध के दौरान ऐसा हुआ था."

गांव के लोगों का कहना है कि आर.एस. पुरा सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तान का सियालकोट क्षेत्र स्थित है, जो कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है. इस क्षेत्र के कजरियल, ऊंची बैंस, कसीरे और गूंग जैसे गांव इन दिनों पूरी तरह से वीरान हो चुके हैं.

पाकिस्तान रख रहा है नजर- ग्रामीण
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के रेंजर्स अब अपने वॉच टावरों से लगातार भारतीय इलाकों पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन खुद उनकी ओर से किसी प्रकार की सार्वजनिक गतिविधि नहीं हो रही. स्थानीय लोग इस बात को लेकर सजग हैं कि कहीं कोई घुसपैठ या संदिग्ध हरकत न हो, इसलिए सीमाई गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.

अब आर.एस. पुरा के ग्रामीण भारत सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं. उनका कहना है, "अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसके किए की सजा दी जाए. हम शांति चाहते हैं, लेकिन जब हमला हमारे नागरिकों पर होता है, तो चुप रहना संभव नहीं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget