एक्सप्लोरर

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'सदमे में हूं, ये घिनौना कृत्य'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस घटना की निंदा के लिए जितने शब्द भी पर्याप्त हों, कम हैं.

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए पर्यटकों को निशाना बनाया है. इस आतंकी हमले में 2 पर्यटकों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग जख्मी हुए हैं. जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की निंदा करते हुए लिखा, ''मैं यकीन से परे सदमे में हूं. हमारे पर्यटकों पर यह हमला एक घिनौना कृत्य है. इस हमले के अपराधी घृणा के पात्र हैं. निंदा के लिए जितने शब्द भी पर्याप्त हों, कम हैं. मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मैंने अपनी सहकर्मी सकीना इटू (sakina itoo) से बात की है और वह घायलों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं. मैं तुरंत श्रीनगर वापस आ जाऊंगा.''

मृतकों की संख्या को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ''मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन डिटेल्स में नहीं जाना चाहता. स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा. कहने की जरूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं बड़ा है.''

हमले के पीछे दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, "मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है."

बहरहाल आतंकी हमले में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल के लिए डीजीपी और आईजी रवाना हो गए हैं. वहां पर मौजूद पर्यटकों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है. वहीं, इलाके में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget