एक्सप्लोरर

आदिल हुसैन का जिक्र कर BJP नेता का बड़ा बयान, 'इसी का नाम कश्मीर...'

Pahalgam Terror Attack: बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि आदिल ने कुछ ऐसा किया जो दुनिया में बहुत कम लोग करते हैं. जो एक इमेज बाहर बनाने की कोशिश की जा रही थी, उसे आदिल साहब ने गलत करार दिया.

Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों को बचाने की कोशिश करते हुए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले सैयद आदिल हुसैल शाह की हर तरफ चर्चा हो रही है. स्थानीय निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह को याद करते हुए बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मेहमानों की जान बचाते हुए खुद को कुर्बान कर देना कश्मीर के लिए बहुत की गर्व की बात है.

बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, "आदिल ने कुछ ऐसा किया जो दुनिया में बहुत कम लोग करते हैं. जो एक इमेज बाहर बनाने की कोशिश की जा रही थी, उसे आदिल साहब ने गलत करार दिया. उसने अपने सीने पर 3 गोलियां खाकर पर्यटकों की जान बचाई. यही असली कश्मीरियत है. इसी का नाम कश्मीर है. इसी कश्मीरियत को हम याद करते हैं.'' 

आदिल की शहादत को सदियों तक याद रखेंगे लोग- अल्ताफ

उन्होंने आगे कहा, ''अपनी जान की परवाह न किए बगैर जो हमारे मेहमान हैं, उनकी जान बचाना पूरे कश्मीर के लिए फक्र का मुकाम है, खासकर इस इलाके के लिए कि एक बहादुर लड़का टूरिस्ट की जान बचाते-बचाते अपनी जान का नजराना पेश किया. ये एक अजीम शहादत है, इसे हम सदियों तक याद करेंगे.

22 अप्रैल को हुए हमले में 26 की हुई थी मौत

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इनमें से मारे गए 25 लोग देश के अलग-अलग राज्यों से यहां घुमने के लिए पहुंचे थे. वहीं मृतकों में स्थानीय निवासी सैयद आदिल हुसैन शाह का नाम भी शामिल है. वो अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए लोगों को खच्चर की सवारी कराते थे. जिस दिन आतंकी हमला हुआ, उस समय आदिल हुसैन शाह भी वहां पर मौजूद थे. वो बैसरन घाटी में ही थे, जहां आतंकियों ने उन्हें तीन गोलियां मार दी.

आदिल हुसैन को सीने में तीन गोलियां मारी

सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता हैदर शाह ने कहा, "वह वहां पर मजदूरी करता था. खच्चर-घोड़े चलाता था. 22 अप्रैल को घर से पहलगाम गया था. घोड़े-खच्चर वहां के लोगों के ही थे. फिर पहलगाम से घोड़े लेकर ऊपर बैसरन पहुंचा था." आदिल के पिता हैदर शाह ने ये भी कहा कि मैंने सुना है कि आतंकियों से पर्यटकों की जान बचाने के दौरान उसे 3 गोली मार दी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget