एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, फारूक अब्दुल्ला ने किया ऐलान

Farooq Abdullah News: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि परिवारवाद पर बीजेपी को कोई आपत्ति नहीं है, जो बीजपी का विरोध करती है उन्हें उससे दिक्कत हैं.

Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट से चुनाव लड़ेंगे.

वहीं आगा रूहुल्ला श्रीनगर से चुनाव लड़ेंगे. रूहुल्ला बडगाम सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक रह चुके हैं. श्रीनगर सीट से सांसद फारूक अब्दुल्ला ने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है.

क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारे सांसद ने संसद में मुद्दे उठाए और भविष्य में भी हम लोगों के लिए लड़ते रहेंगे. हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है बल्कि इन उम्मीदवारों के पीछे छिपी शक्तियों के खिलाफ है.

उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार बारामूला में सभी शक्तियों का उपयोग कर रही है और मैंने बारामूला से चुनाव लड़ने का फैसला किया है.''

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''मैंने उत्तरी कश्मीर से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. मरकज़ और बीजेपी का सबसे ज्यादा जोर उत्तरी कश्मीर में है. मैं चाहता हूं कि उत्तरी कश्मीर में ही इन ताकतों को शिकस्त दी जाए.''

कहां किसका मुकाबला?

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की पांच सीटें हैं. इसके लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन किया है. तीन सीटों श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस चुनाव लड़ रही है. वहीं जम्मू और उधमपुर सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे हैं. यहां गठबंधन का मुकाबला मुख्यतौर पर बीजेपी और पीडीपी से है

कांग्रेस ने उधमपुर सीट से चौधरी लाल सिंह को टिकट दिया है. लाल सिंह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे. जम्मू सीट से रमन भल्ला को टिकट दिया गया है.

उधमपुर सीट पर लाल सिंह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को चुनौती देंगे. वहीं रमन भल्ला का मुकाबला बीजेपी के जुगल किशोर शर्मा से होगा.

महाराष्ट्र में BJP के लिए मुसीबत! धैर्यशील पाटील ने पार्टी से दिया इस्तीफा, शरद पवार दे सकते हैं लोकसभा का टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
'370 की लड़ाई खत्म करने की सुपारी...', सज्जाद लोन का CM उमर अब्दुल्ला पर हमला
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
जम्मू-कश्मीर में सियासत गर्म, दिल्ली में CM उमर अब्दुल्ला के धरने का ऐलान, इधर BJP करेगी 'सचिवालय घेराव'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'
कश्मीर: भद्रवाह में युवक की कथित हत्या पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, 'मुसलमानों को निशाना...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget