एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को लेंगे CM पद की शपथ, LG मनोज सिन्हा ने तय की तारीख

Omar Abdullah Ceremony: जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद नई सरकार का गठन होगा. 16 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला सीएम पद की शपथ लेंगे. एलजी ने समय दे दिया है.

Jammu Kashmir Oath Ceremony: 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर की नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) सीएम पद की शपथ लेंगे. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने समारोह के लिए 16 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे का समय तय किया है. उपराज्यपाल की तरफ से उमर को जारी चिट्ठी में उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया गया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस, आप और निर्दलीय विधायकों ने समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर दिया था. 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को गठबंधन का नेता चुना गया. इससे पहले जम्मू-कश्मीर से रविवार (13 अक्टूबर) को राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया.

सरकार बनाने का न्यौता देकर हो रही खुशी - मनोज सिन्हा

उमर अब्दुल्ला ने खुद 'एक्स' के जरिए जानकारी दी है कि उन्हें एलजी ऑफिस की तरफ से सरकार बनाने का न्यौता दिया गया है. उमर ने लिखा, ''एलजी मनोज सिन्हा जी के प्रधान सचिव की ओर से चिट्ठी पाकर खुशी हुई. उन्होंने मुझे जम्मू कश्मीर में अगली सरकार बनाने का न्योता देने वाली चिट्ठी सौंपी.'' 

एलजी की चिट्ठी में लिखा गया है, ''मुझे 11 अक्टूबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की चिट्ठी मिली जिसमें यह बताया गया है कि आपको सर्वसम्मित से विधायक दल का नेता चुना गया है.'' 

चिट्ठी में आगे कहा गया है, '' मुझे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हामीद कर्रा, माकपा सचिव जी एन मलिक, आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता और निर्दलीय विधायकों प्यारे लाल शर्मा, सतीष शर्मा, मोहम्मद अकरम, रामेश्वर सिंह और मुजफ्फर इकबाल खान की चिट्ठी मिली है जिसमें उन्होंने आपके नेतृत्व में बनने वाली सरकार को समर्थन दिया है. मुझे आपको जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने का न्यौता देने में खुशी हो रही है.''

ये भी पढ़ें- 'क्या वह चाहते हैं कि उमर अब्दुल्ला भी जाएं जेल', अरविंद केजरीवाल के बयान पर बोले रविंद्र रैना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget