एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir Election: 'दुश्मनों से कह दीजिए हम...', जम्मू-कश्मीर में चुनाव को लेकर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान

Jammu kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024: उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर केंद्र सरकार सेना के बलिदानों को नजरअंदाज करना चाहती है, तो हम चुपचाप फैसले को सहन कर लेंगे, क्योंकि हम और कुछ नहीं कर सकते.

Jammu kashmir Assembly Election 2024: जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने में विलंब को न्यायोचित ठहराने का आधार आतंकी हमलों में बढ़ोतरी को नहीं बनाया जा सकता. ये चुनाव वर्ष 1996 में तब भी कराए गए थे, जब आतंकवाद अपने चरम पर था.

 उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग कह रहे हैं कि स्थिति खराब हो गई है, इसलिए चुनाव नहीं होने चाहिए. आपको क्या हो गया है? क्या हम इतने कमजोर हैं या हालात इतने खराब हो गए हैं कि चुनाव होने के आसार नहीं हैं? हमने 1996 में चुनाव कराए थे और आपको यह बात माननी होगी कि उस समय और आज के हालात में जमीन-आसमान का अंतर है.’’

'सेना के बलिदान को न करें नजरअंदाज'

जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘जो लोग चुनाव (जम्मू-कश्मीर में) नहीं कराना चाहते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि हम बंदूकधारी ताकतों के सामने झुक रहे हैं और अपनी हार स्वीकार कर रहे हैं. इसके अलावा, अपनी सेनाओं के बलिदान को नजरअंदाज कर रहे हैं. आप हमारे दुश्मनों से कह दीजिए कि हम बिना लड़े ही हथियार डाल देंगे.’’  

उमर अब्दुल्ला के मुताबिक अगर आप ऐसी ताकतों के सामने झुकना चाहते हैं तो (विधानसभा) चुनाव न कराएं. हमें कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि यह चुनाव उच्चतम न्यायालय के आदेश पर हो रहा है, जिसने 30 सितंबर की समय सीमा तय की है.’’ 

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सांबा जिले के गुरहा सलाथिया में एक सार्वजनिक रैली के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘आपने उच्चतम न्यायालय में कहा कि स्थिति विधानसभा चुनाव कराने के लिए अनुकूल नहीं हैं. हम उन ताकतों के सामने झुक रहे हैं जिन्होंने पिछले तीन सालों में हमारे 55 बहादुर जवानों को शहीद कर दिया.

अगर आप उनके बलिदानों को नजरअंदाज और बर्बाद करना चाहते हैं, तो हम चुपचाप फैसले को सहन कर लेंगे क्योंकि हम और कुछ नहीं कर सकते.’’ उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में ऐसी ताकतें हैं जो दोनों देशों के बीच दोस्ताना रिश्ते नहीं चाहतीं.  

जम्‍मू कश्‍मीर में पानी की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक, कई लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीरी पंडितों की पुश्तैनी संपत्तियों से जुड़ा मामला, जम्मू-कश्मीर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
कश्मीरी पंडितों की पुश्तैनी संपत्तियों से जुड़ा मामला, जम्मू-कश्मीर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
सैलानियों के लिए श्रीनगर से आई खुशखबरी, 16 मार्च से खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन
सैलानियों के लिए श्रीनगर से आई खुशखबरी, 16 मार्च से खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन
वन नेशन वन इलेक्शन पर गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, 'एक साथ चुनाव होने से नेतृत्व...'
'वन नेशन वन इलेक्शन देश के लिए फायदेमंद साबित होगा', JPC की बैठक में बोले गुलाम नबी आजाद
सैलानियों के लिए खुशखबरी, कश्मीर में वसंत जल्दी आने का संकेत, घाटी में खिल रहे बादाम के पेड़
सैलानियों के लिए खुशखबरी, कश्मीर में वसंत जल्दी आने का संकेत, घाटी में खिल रहे बादाम के पेड़

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
AFCAT 1 रिजल्ट​ घोषित, वायु सेना में ऑफिसर बनने की दौड़ में अगला पड़ाव अब इंटरव्यू
Post Holi Detox Tips: होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
होली पर खाया उल्टा-सीधा और अब हो रही ब्लोटिंग, बॉडी को ऐसे कर सकते हैं डिटॉक्स
Embed widget