एक्सप्लोरर

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखकर CM उमर अब्दुल्ला बोले,'इतना शानदार होगा, मुझे एहसास नहीं था'

Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को बढ़ाने के उद्देश्य से सीएम उमर अब्दुल्ला गुजरात के दौरे पर गए हुए हैं. उन्होंने नर्मदा बांध का भी दौरा किया.

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला इन दिनों गुजरात के दौर पर हैं. गुरुवार (31 जुलाई) को उन्होंने केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा बांध का दौरा किया. इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी इतना शानदार होगा मुझे इस बात का एहसास नहीं था. देखकर पता चल जाता है कि बना क्या है. सरदार वल्लभ भाई पटेल जिन्हें हम सब आयरन मैन ऑफ इंडिया के नाम से जानते हैं, उनके लिए सही मायने में एक श्रद्धांजलि है. नए भारत की एक बहुत बड़ी पहचान है.

नर्मदा बांध पर क्या बोले सीएम उमर अब्दुल्ला?

नर्मदा बांध पर उन्होंने कहा, "इस डैम के जरिए आप कच्छ तक पानी पहुंचा सके. आप उन इलाकों में पानी पहुंचा सके जो सिर्फ और सिर्फ सूखे के अलावा और कुछ नहीं जानते थे. जहां रेगिस्तान था वहां खेती-बाड़ी चल रही है. लोगों की जिंदगियां इन चीजों से बदल जाती है."

सिंधु जल समौझे पर क्या कहा?

सीएम ने आगे कहा, "हमारी बदकिस्मती जम्मू-कश्मीर में ये रही है कि हम इस तरह के प्रोजेक्ट कभी विचार कर ही नहीं पाए. क्योंकि हमें पानी रोकने की इजाजत नहीं थी. अब जाकर जब सिंधु जल समझौते पर रोक लगाया गया है, हो सकता है कि कहीं न कही जम्मू-कश्मीर के भविष्य में ही एक ऐसा प्रोजेक्ट होगा. जिससे आगे जाकर न हमें बिजली की कमी रहेगी और न पीने के पानी की कमी होगी." 

साबरमती रिवरफ्रंट पर किया मॉर्निंग वॉक

इससे पहले, सीएम उमर अब्दुल्ला अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर मॉर्निंग वॉक करते नजर आए थे. उन्होंने अटल ब्रिज का भी दौरा किया था. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने इन दोनों जगहों की प्रशंसा की.

गुजरात में क्यों हैं सीएम उमर अब्दुल्ला?

सीएम उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर में टूरिज्म को गति देने के उद्देश्य से गुजरात गए हुए हैं. उन्होंने कहा था कि गुजरात वो अहम जगह हैं जहां से लोग जम्मू-कश्मीर आना पसंद करते हैं.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget