एक्सप्लोरर

सीजफायर पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'जिन लोगों ने इस बार हालात देखे वो तो चाहते हैं कि...'

Omar Abdullah News: सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अब ये सीजफायर बरकरार रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किए जाने के बाद हम लोगों को मुआवजा देंगे.

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला मंगलवार (13 मई) को कुपवाड़ा के तंगधार पहुंचे. यहां उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमलों के मौजूदा हालात का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि हम सब चाहते हैं कि सीजफायर बरकरार रहे. सरहद और एलओसी के करीब जो लोग रहते हैं, जम्मू और श्रीनगर में जिन लोगों ने इस बार हालात देखे वो तो चाहते ही हैं कि सीजफायर हो. अब ये सीजफायर बरकरार रहना चाहिए. 

'हमें जो भी मुआवजा देना होगा, हम देंगे'

यहां होने वाले नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा, "नुकसान तो है न. नुकसान आप लोगों ने खुद देखा. सबसे पहले तो अल्लाह का शुक्र है कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है. माली नुकसान जरूर हुआ है. मकानों में, दुकानों में और एक हमारे मदरसे में नुकसान हुआ है. आज या कल में नुकसान का आकलन कर लिया जाएगा. इसके बाद जो भी हमें मुआवजा देना होगा, वो हम देंगे."

बंकरों के निर्माण पर क्या बोले?

सीएम ने आगे कहा, "इसके साथ साथ बंकरों की बात आई. कम्यूनिटी बंकर बने थे लेकिन बहुत अरसे से उनकी जरूरत नहीं पड़ी. नए बंकर काफी सालों से बने नहीं हैं. यहां जहां-जहां मैं गया, लोकल लोगों की तरफ से एक बात जरूर आई कि हमें इंडिविजुअल बंकर बनाने चाहिए. इसके लिए एक पॉलिसी के जरिए जो भी हमने करना होगा, खासकर सरहद और एलओसी के करीब जो लोग रहते हैं उनके लिए हम एक स्कीम कायम करके फिर केंद्र की सरकार से भी बात करेंगे."

दुकानों को होने वाले नुकसान पर क्या कहा?

दुकानों को होने वाले नुकसान पर सीएम ने कहा, "फिलहाल एसडीआरएफ के तहत दुकानों को मुआवजा नहीं मिलता है. उसके लिए हमें एक पैकेज तैयार करना होगा. वो हम करेंगे. करना, उरी, राजौरी और पुंछ बहुत से इलाके हैं जहां पर हमें लोगों को मुआवजा पहुंचाना होगा. वो हम कर देंगे." 

जब सीएम से डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्ता के दावों पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये ट्रंप से ही पूछिए. देश के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget