एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला सरकार में कांग्रेस नहीं हुई शामिल तो क्या बोली नेशनल कॉन्फ्रेंस?

Omar Abdullah Oath: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला दूसरी बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने हैं. दिलचस्प है कि उमर अब्दुल्ला की इस सरकार में कांग्रेस शामिल नहीं हुई है.

Omar Abdullah Oath: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में गठबंधन कर लड़ी कांग्रेस ने उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होकर सभी को चौंका दिया. शपथ से ठीक पहले कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वो नई सरकार को बाहर से समर्थन देगी. यानी उमर अब्दुल्ला सरकार में कांग्रेस से कोई मंत्री नहीं होगा. 

कांग्रेस के इस फैसले पर उमर अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के शेख बशीर ने कहा कि यह कांग्रेस का फैसला है तो कांग्रेस ही बताएगी ऐसा क्यों है. उन्होंने कहा, ''गठबंधन में हमने काफी अच्छी लड़ाई लड़ी और अब यह उनका फैसला है कि बाहर रहना है या अंदर. उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे.'' 

कांग्रेस ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फिलहाल जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्रालय में शामिल नहीं हो रही है. कांग्रेस ने केंद्र से जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की जोरदार मांग की है. प्रधानमंत्री ने भी कई बार सार्वजनिक बैठकों में इसका वादा किया है. लेकिन जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया.

उन्होंने कहा, ''हम नाखुश हैं, इसलिए फिलहाल हम मंत्रालय में शामिल नहीं हो रहे हैं, कांग्रेस पार्टी राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी.''

कांग्रेस ने क्यों उठाया ये कदम?
सूत्रों ने बताया कि उमर सरकार में कांग्रेस दो मंत्री पद चाहती थी लेकिन केवल एक दी जा रही थी. इसपर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस ने बाहर से समर्थन का फैसला किया है.

हालांकि गठबंधन एकजुटता का संदेश देने के लिए उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे.  

दूसरी बार सीएम बने उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला दूसरी बार जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने हैं और वह अपने दादा शेख अब्दुल्ला और पिता फारूक अब्दुल्ला के बाद इस पद को संभालने वाले अब्दुल्ला परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं. अब्दुल्ला के साथ पांच मंत्रियों - सकीना मसूद (इटू), जावेद डार, जावेद राणा, सुरिंदर चौधरी और सतीश शर्मा ने भी पद की शपथ ली.

एक मुस्लिम महिला और दो हिन्दू... उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में शामिल होने वाले 5 मंत्री कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget