एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: जम्मू कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा', सुरक्षा पर एलजी मनोज सिन्हा ने दिया ये बयान

Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir: गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान आया है. उन्होंने कहा कि पदयात्रा की सभी सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है.

Manoj Sinha on Bharat Jodo Yatra in Jammu Kashmir: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जम्मू कश्मीर चरण की सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कर ली गयी है. गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश हुई पदयात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में एक रैली के साथ संपन्न होगी. उपराज्यपाल श्रीनगर से 12 किलोमीटर दूर जीवान में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत विस्थापित कश्मीरी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी आवासीय परियोजना की नींव रखने गए थे. कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘यात्रा के लिए सुरक्षा की दृष्टि से कोई समस्या नहीं होगी. सुरक्षा के सभी बंदोबस्त कर लिये गए हैं.’’ राहुल गांधी की पदयात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. 

अतिक्रमण-रोधी अभियान पर क्या बोले उपराज्यपाल?

केंद्र शासित प्रशासन के शुरू किए अतिक्रमण-रोधी अभियान पर उपराज्यपाल ने कहा कि गरीब और आम आदमी को डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने अपने पदों का दुरुपयोग किया और जमीन के बड़े हिस्से पर कब्जा जमाने के लिए नियमों का उल्लंघन किया.’’ विस्थापित कश्मीरी कर्मचारियों के लिए आवासीय परियोजना पर उन्होंने कहा कि प्रशासन समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रहा है. सिन्हा ने कहा, ‘‘पिछली बार हमने बांदीपुरा और बारामूला में कश्मीरी शरणार्थियों के लिए आवास बनाने के प्रयास शुरू किए थे. ज्यादातर विस्थापित कश्मीरी कर्मचारी श्रीनगर में हैं, इसलिए आज हमने श्रीनगर में उनके लिए एक बड़ी आवासीय परियोजना शुरू की है.

विस्थापित कश्मीरी कर्मचारियों के लिए संवेदनशील

मुख्य इंजीनियर ने कहा है कि परियोजना (930 फ्लैट) इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि प्रशासन विस्थापित कश्मीरी कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर संवेदनशील है और उनकी समस्याओं को हल करने की कोशिश कर रहा है चाहे कश्मीर में हो या जम्मू में. उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘प्रशासन उनके साथ संपर्क में है और हम उनकी वास्तविक समस्याओं को हल कर रहे हैं. एक वक्त था जब पद खाली रहते थे, लेकिन अब सभी पद भर चुके हैं. पहले आवास बनाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी, लेकिन अब सभी स्थानों पर काम शुरू हो गया है. जल्द ही 1,200 फ्लैट तैयार हो जाएंगे और 1,800 फ्लैट दिसंबर के अंत तक तैयार होंगे.’’ सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा के नजरिये से प्रशासन ने पुलिस के साथ विचार-विमर्श करके इन कर्मचारियों को ‘‘उचित स्थानों’’ पर तैनात किया है.

Jammu Kashmir: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को ट्रैफिक के लिए किया गया बंद, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप...
उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप...
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
'इतना तो कर ही सकते हैं...' JK के लिए सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget