एक्सप्लोरर

'...तब पाकिस्तान की सड़कें बेहतर होती है', NC विधायक के बयान पर मचा हंगामा तो क्या बोले CM उमर अब्दुल्ला?

Saifullah Mir Remarks: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने बॉर्डर इलाके में जो विकास किया है, वो अपने दम पर नहीं बल्कि चीन की मदद से किया है.

Saifullah Mir Remarks: जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक की तरफ से पाकिस्तान के विकास पर की गई टिप्पणी पर बवाल मच गया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री और एनसी नेता उमर अब्दुल्ला ने सफाई दी है. उमर ने कहा कि एलओसी से सटे कई इलाकों में चीन की मदद से विकास हुआ है, लेकिन पाकिस्तान के अंदरूनी इलाकों में हालत बदतर है. 

जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेशनल कांफ्रेंस के विधायक सैफुल्लाह मीर ने पाकिस्तान के विकास पर टिप्पणी की थी. इसको लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई और विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. 

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सदन में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक एक बहस सी छिड़ गई. दोनों पक्षों के विधायकों को रोकते हुए उमर अब्दुल्ला ने सदन में इस मामले पर अपना रुख साफ किया.
 
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा, ''इस मामले पर जो सैफुल्लाह मीर या नासिर गुरेजी ने कहा है वह गलत नहीं है, लेकिन वह पूरा भी नहीं है. यह दोनों विधायक अपनी बात सही से और पूरे तरीके से नहीं रख पाए हैं.'' 

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कई इलाके लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे हैं और लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे हुए कई इलाकों में पाकिस्तान ने विकास किया है. उमर ने कहा कि यह विकास पाकिस्तान ने अपने दम पर नहीं बल्कि चीन की मदद से किया है.

लोगों को कोट तो पहना दिया गया है, लेकिन...- उमर अब्दुल्ला
 
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि एलओसी से सटे हुए इलाकों से थोड़ी ही दूर पाकिस्तान के अंदरूनी इलाकों में हालत खराब है. पाकिस्तान में इन इलाकों के लोगों को कोट तो पहना दिया गया है, लेकिन उसे कोट की जेब में एक रुपया नहीं है. 

सैफुल्लाह मीर ने क्या कहा था?

जम्मू कश्मीर की सत्तादारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के त्रेहगाम से विधायक सैफुल्लाह मीर ने विधानसभा में सवाल उठाया था कि उनके विधानसभा क्षेत्र के दूर दराज इलाके केरन और जमगुंड सर्दियों के दौरान महीनों देश दुनिया से कटे रहते हैं. उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के इन इलाकों के लिए टनल की मांग की और उससे पहले सरकार से एक डीपीआर बनाने की बात कही. 

सैफुल्लाह मीर ने कहा, ''सर्दियों के दौरान उनके इलाके की सड़कों से पड़ोसी पाकिस्तान की सड़क बहुत बेहतर होती हैं.'' उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि सर्दियां शुरू होने से पहले प्रशासन इन दूर दराज से इलाकों में एक सर्वे करता है और वहां से गर्भवती महिलाओं और बीमारों को पहले ही निकाल लेता है. 

सैफुल्लाह मीर की पाकिस्तान वाली टिप्पणी पर बीजेपी के विधायक रणवीर सिंह पठानिया ने सदन हंगामा किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत की कोई तुलना नहीं है और उनकी तुलना सदन के पटल पर करना गलत है.

सैफुल्लाह मीर की सफाई

वहीं, इस मामले पर सैफुल्लाह मीर भी सामने आए और उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान की तुलना नहीं की. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान की तुलना की नहीं जा सकती और भारत पाकिस्तान से बहुत आगे है. उन्होंने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया है.

'BJP की भाषा बोल रहे उमर अब्दुल्ला, 370 वापस लाने की नीयत नहीं', भड़कीं महबूबा मुफ्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget