एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने दी चेतावनी, किश्तवाड़ में प्रदर्शन, 'अपनी आंखें नहीं खोलीं तो...'

Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ से बीजेपी की विधायक शगुन परिहार ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि जम्मू-कश्मीर की जनता उमर अब्दुल्ला की सरकार से बेहद तंग आ चुकी है.

जम्मू-कश्मीर बीजेपी की ओर से शनिवार (12 जुलाई) को नेशनल कॉन्फ्रेंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. पानी और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर किश्तवाड़ में विशाल धरना दिया गया, जिसमें बीजेपी विधायक शगुन परिहार समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान बीजेपी नेताओं ने उमर अब्दुल्ला सरकार को घेरा. किश्तवाड़ से बीजेपी MLA परिहार ने नगरपालिका के कर्मचारियों के समर्थन में उमर अब्दुल्ला सरकार पर जमकर हमला बोला. साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी भी दी.

बीजेपी की ओर से नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच किश्तवाड़ से पार्टी की विधायक शगुन परिहार ने कहा, "यह विरोध प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि जम्मू-कश्मीर की जनता उमर अब्दुल्ला की सरकार से बेहद तंग आ चुकी है. लोग देख रहे हैं कि पूरे जम्मू कश्मीर में त्राहि मची हुई है.''

नगरपालिका कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर- परिहार

उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली उमर अब्दुल्ला सरकार को घेरते हुए आगे कहा, ''उमर अब्दुल्ला साहेब ने तो नगरपालिका के उन कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा जिनकी वजह से हम स्वस्थ रहते हैं. आज वही सरकारी कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं. पूरे राज्य में सफाई व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. पूरे शहर को इन्होंने कूड़ेदान बना दिया है. आपने देखा होगा कि पीएचईडी वाले कोई काम नहीं कर रहे हैं.'' 

'सीएम अपने प्रोटोकॉल से बाहर आने को तैयार नहीं'

किश्तवाड़ से BJP विधायक परिहार ने ये भी कहा, ''महिलाएं सड़कों पर पानी भरने के लिए मजबूर हैं लेकिन सीएम अपने प्रोटोकॉल से बाहर आने को तैयार नहीं हैं. ये हमारी खुशकिस्मती है कि विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं. हम इलाके का जायजा करते हैं तो देखते हैं कि लोग किस तरह से तंग आ चुके हैं.'' 

सरकार को मजबूर होकर कुर्सी छोड़नी पड़ेगी- परिहार

बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने चेतावनी देते हुए कहा, ''अगर उमर अब्दुल्ला सरकार ने अपनी आंखें नहीं खोलीं तो राज्य में अलग ही नजारा देखने को मिलेगा. सभी लोग सड़कों पर होंगे. सरकार को मजबूर होकर कुर्सी छोड़नी पड़ेगी."

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget