एक्सप्लोरर

जम्मू के नगरोटा में पुलिस के मिली बड़ी सफलता, 3 पिस्तौल के साथ आतंकी का सहयोगी गिरफ्तार

Nagrota News: जम्मू पुलिस ने नगरोटा में एक आतंकवादी सहयोगी अज़ान हमीद गाजी को गिरफ्तार किया. उसके पास से 3 पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद हुए. वह श्रीनगर जा रहा था.

जम्मू पुलिस को आतंक के खिलाफ जारी अपने मुहिम में एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जम्मू के नगरोटा में आतंकवादियों के एक सहयोगी गिरफ्तार कर उसके पास से 3 पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है. जम्मू पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक हथियार बरामदगी के एक महत्वपूर्ण अभियान में, जम्मू पुलिस ने जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगरोटा बाईपास पर बने टीसीपी नाका के पास आतंकियों के एक मददगार यानी ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया.

आरोपी की पहचान

अज़ान हमीद गाजी पुत्र अब्दुल हमीद गाज़ी निवासी हिलालाबाद, क़मरवारी, श्रीनगर के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी टोयोटा इटिओस कार, पंजीकरण संख्या HR38Z 2066 में जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था. जैसे ही यह वहां नगरोटा के पास पहुंचा तो यहां मौजूद पुलिस दल ने उसे रोक लिया.

कोई वैध दस्तावेज़ या लाइसेंस प्रस्तुत करने में रहा विफल

वाहन की तलाशी के दौरान, पुलिस कर्मियों ने सह-चालक की सीट के नीचे छिपे एक हैंडबैग से तीन पिस्तौल, तीन खाली मैगज़ीन, आठ जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए. आरोपी बरामद हथियारों और गोला-बारूद के लिए कोई वैध दस्तावेज़ या लाइसेंस प्रस्तुत करने में विफल रहा.

आरोपी को ले लिया गया है हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, नगरोटा पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 170/2025, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और हथियारों के स्रोत और उनके इस्तेमाल के उद्देश्य का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं और इस पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाके में सतर्कता और बढ़ा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
15 अगस्त पर कश्मीरी पंडितों के वर्क फ्रॉम होम पर रोक, जानें मामला?
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget