एक्सप्लोरर

'हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई हो', रोपवे प्रोजेक्ट का जिक्र कर तारिक हमीद कर्रा की मांग

Katra Ropeway Project: जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया. हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई की भी मांग की.

Mata Vaishno Devi Ropeway Project: जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध जारी है. इस बीच कांग्रेस ने मंगलवार (31 दिसंबर) को माता वैष्णो देवी के बेस शिविर कटरा में विरोध प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए दमनकारी कदम उठाने के लिए अधिकारियों की आलोचना की. इसके साथ ही पार्टी ने हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उपराज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बातचीत के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया. साथ ही कहा कि अगर अधिकारी मौजूदा संकट का सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के प्रति ईमानदार हैं तो यह कदम महत्वपूर्ण है. 

प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार- कांग्रेस

उन्होंने कटरा में स्थिति से निपटने में प्रशासन के दृष्टिकोण की आलोचना की. कर्रा ने कहा, ''प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है. इस तरह की कार्रवाई ने बातचीत के माहौल को और खराब कर दिया है. कांग्रेस ने 27 नवंबर को पहले दिन से ही जम्मू के डिविजनल कमिश्नर के माध्यम से हस्तक्षेप किया था. पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलनकारी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए कटरा का दौरा किया.''

कांग्रेस नेताओं को कटरा जाने की अनुमति नहीं दी गई- तारिक हमीद कर्रा

तारिक हमीद कर्रा ने आगे कहा, ''मौजूदा वक्त में रोपवे के खिलाफ आंदोलन कर रहे लोगों के खिलाफ दमनकारी दृष्टिकोण सकारात्मक परिणाम नहीं देगा.'' कर्रा ने सवाल किया कि केवल कांग्रेस नेताओं को कथित तौर पर लोगों से मिलने के लिए कटरा जाने की अनुमति क्यों नहीं दी गई, जबकि अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को यात्रा करने या इसमें शामिल होने की अनुमति दी गई थी.''

एलजी से जल्द से जल्द मिलने का समय मांगा

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी ने भी स्थिति पर चर्चा करने के लिए एलजी से जल्द से जल्द मिलने का समय मांगा है और लोगों से मिलने के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की अपनी इच्छा व्यक्त की है. अनावश्यक जल्दबाजी और दमन नीति ने विशेष रूप से टट्टू-वालों, पिट्ठू-वालों, पालकीवालों, स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों, ट्रांसपोर्टरों, विक्रेताओं की आजीविका संबंधी चिंताओं और लोगों की धार्मिक भावनाओं के बारे में एक गलत संदेश दिया. 

उन्होंने कटरा में मौजूदा स्थिति के कारण तीर्थयात्रियों को होने वाली परेशानियों के बारे में भी चिंता जताई. बता दें कि प्रदर्शनकारी दुकानदार और मजदूर मांग कर रहे हैं कि माता वैष्णो देवी मंदिर में रोपवे परियोजना को बंद किया जाए या इससे प्रभावित होने वाले सभी लोगों को मुआवजा मिले.

ये भी पढ़ें:

कश्मीर घाटी में चिल्लई-कलां दिखा रहा असर, गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget