एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह को याद कर महबूबा मुफ्ती बोलीं, 'जब सरकार बनाने के लिए PDP और कांग्रेस...'

Manmohan Singh Death: महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की विनम्रता और ईमानदारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी. 

पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए उनका योगदान और समावेशिता के उनके मूल्य तथा उनकी विनम्रता और ईमानदारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेगी. मुफ्ती और उनकी पार्टी के सदस्यों ने यहां पीडीपी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी स्मृति में एक शोक सभा भी आयोजित की गई.

'आर्थिक परिवर्तन का निर्माता'

मुफ्ती ने सिंह को आधुनिक भारत के आर्थिक परिवर्तन का निर्माता बताया और 1990 के दशक की शुरुआत में भारत को नया आकार देने वाले उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण सुधारों के दौरान उनके दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया. उन्होंने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह ने भारत को एक नए युग में प्रवेश कराया और विकास तथा समृद्धि के लिए मंच तैयार किया. नरेगा और खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसी योजनाओं के माध्यम से सबसे गरीब लोगों के दरवाजे तक भोजन पहुंचाने से लेकर ऐतिहासिक परमाणु समझौते और आधार की शुरुआत तक, उनके योगदान ने हर भारतीय के जीवन में सुधार किया है.’’

'कभी इतना रहम दिल व्यक्ति नहीं'

मुफ्ती ने कहा कि 2002 में जब पीडीपी-कांग्रेस जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रहे थे, तब सोनिया गांधी ने उन्हें कश्मीर भेजा था और तब वह पहली बार उनसे मिली थीं. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में कभी इतना विनम्र और रहम दिल व्यक्ति नहीं देखा था. उस समय गठबंधन बनाने और गठबंधन के एजेंडे में सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी.’’

'कम बोलने वाले लेकिन काम करने वाले व्यक्ति'

पीडीपी अध्यक्ष ने जटिल चुनौतियों के बीच देश को आगे बढ़ाने में सिंह के कौशल की प्रशंसा की और सिख विरोधी दंगों के लिए प्रधानमंत्री के रूप में उनकी अभूतपूर्व सार्वजनिक माफी को याद करते हुए कहा कि यह उनकी विनम्रता को दर्शाता है. जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मनमोहन सिंह के बारे में जो सबसे ज्यादा पसंद आया, वह यह था कि वह कम बोलने वाले लेकिन काम करने वाले व्यक्ति थे.

ये भी पढ़ें: Katra Bandh: वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी मुश्किल? कटरा में हड़ताल तीन दिन के लिए और बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget