एक्सप्लोरर

प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कब करेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस? उमर अब्दुल्ला ने बताया इनका भी हो सकता है नाम

Jammu Kashmir Lok Sabha Elections: कश्मीर घाटी की तीन लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इन सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है.

Jammu Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ''पार्टी सभी उम्मीदवारों की घोषणा जल्द करेगी. हो सकता है उनमें मेरा नाम भी हो.'' इससे पहले पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि सभी तीन सीटों के प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है और उमर अब्दुल्ला बारामुला सीट से  चुनाव लड़ेंगे.

बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इंडिया गठबंधन के तहत घाटी की सभी तीन सीट पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जबकि जम्मू की दो और लद्दाख सीट पर ही गठबंधन कर रही है. श्रीनगर-पुलवामा-गांदरबल, बारामुला-कुपावाड़ा और अनंतनाग-राजौरी सीट पर चुनाव लड़ने वाली है.

प्रत्याशियों के एलान पर यह बोले उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला ने प्रत्याशियों के एलान पर पत्रकारों से कहा, ''सज्जाद लोन के अलावा किसने प्रत्याशी की घोषणा की है? मैंने कश्मीर की तीनों सीटों में से किसी सीट पर प्रत्याशी का नाम नहीं सुना है. हर कोई नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशियों के बारे में पूछ रहा है जैसे कि हर कोई केवल हमारा इंतजार कर रहा है. जब हमें लगेगा तब हम घोषणा करेंगे. यह संभव है कि नोटिफिकेशन के बाद घोषणा करें. ''

उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन  31 मार्च को राजधानी के रामलीला मैदान में रैली का आयोजन करने जा रहा है. इस रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी हिस्सा लेंगे. पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट उमर अब्दुल्ला ने कहा कि गठबंधन का हिस्सा होने के कारण फारूक अब्दुल्ला रैली में प्रतिनिधि के रूप में जाएंगे. 

ये नेता भी इंडिया गठबंधन की रैली में आएंगे
इस रैली में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता पहुंचेंगे. कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, एनसीपी शरद चंद्र पवार के शरद पवार, शिवसेना-यूबीटी के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, सपा के अखिलेश यादव, आरजेडी के तेजस्वी यादव रैली में पहुंचेगे. इनके अलावा, टीएमसी के डेरेक ओ-ब्रायन, तिरुचि शिवा, जेएमएम से चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, लेफ्ट से सीताराम येचुरी, डी राजा, दीपांकर भट्टाचार्य भी शामिल होंगे. वहीं, बताया जा रहा है कि केजरीवाल की पत्नी  सुनीता केजरीवाल भी इस रैली में आएंगी पति का संदेश आम लोगों के लिए पढ़ेंगी. 

ये भी पढ़ेंजम्मू कश्मीर में किस पार्टी का समर्थन करेंगे उद्धव ठाकरे? पार्टी ने किया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget