एक्सप्लोरर

किश्तवाड़ में बादल फटने से मचैल मंदिर मार्ग पर बह गए टैंट, CM उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की बात

Kishtwar Cloud Burst: गृह मंत्री अमित शाह ने किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की. इस आपदा में 38 लोगों की मौत हुई है.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चशोती में बादल फटने से मचैल मंदिर मार्ग पर तबाही आई है. यहां श्रद्धालुओं से भरे टैंट बह गए. प्राकृतिक आपदा में कम से कम 38 लोगों की मौत हुई है. अधिकारियों का कहना है कि इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. राहत-बचाव कार्य जारी है.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा स्थिति पर नजर बनाए हैं. सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी बात की. उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी दी.

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''जम्मू के किश्तवाड़ क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए मैंने अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की. समाचार गंभीर हैं और बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से सही, प्रमाणित जानकारी धीरे-धीरे ही मिल रही है. बचाव कार्यों के लिए जम्मू-कश्मीर के भीतर और बाहर से सभी संभव संसाधन जुटाए जा रहे हैं. मैं चैनलों या समाचार एजेंसियों से बात नहीं करूंगा. सरकार समय-समय पर उपलब्ध होने पर जानकारी साझा करेगी.''

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की. स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य कर रहा है. एनडीआरएफ की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया है. हम स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और हर परिस्थिति में जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं. जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

एनडीआरएफ की टीम रवाना

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने कहा है कि किश्तवाड़ जिले में बादल फटने के बाद 2 टीमों को वहां भेजा गया है. आधुनिक उपकरणों से लैस NDRF की 2 टीमों के लगभग 180 सदस्यों को उधमपुर बेस से रवाना किया गया.

बता दें कि मचैल माता मंदिर जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मचैल गांव में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है. यह मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget