एक्सप्लोरर

J&K News: भारी बारिश और बाढ़ के कारण बंद 11 दिन बाद फिर से खुलेंगे जम्मू के स्कूल, संस्थानों को निर्देश जारी

J&K Schools: जम्मू में भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित स्कूलों को 10 सितंबर से खोलने की तैयारी शुरू हो गई है. शिक्षा निदेशालय ने सुरक्षा जांच और ऑफलाइन कक्षाओं पर निर्णय के निर्देश दिए हैं.

देश भर में भारी बारिश का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. खासकर उत्तर भारत के क्षेत्र भारी बारिश की मार ने कारण स्कूलों और कई दफ्तरों को भी बंद करना पड़ गया है. जम्मू में 26 अगस्त से भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण स्कूल बंद पड़े हैं. लेकिन अब प्रशासन की ओर से इन बंद पड़े स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है.

इन स्कूलों को 10 सितंबर से फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है. निदेशालय ने सभी संस्थानों को आदेश जारी कर सुरक्षा व तैयारियों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

सुरक्षा व संरचना की जांच पर जोर

निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों और स्टाफ को सोमवार (8 सितंबर) से ड्यूटी पर हाजिर होने का निर्देश दिया है. आदेश में कहा गया है कि इमारतों की पूरी सुरक्षा व संरचना का ऑडिट किया जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुरक्षित माहौल में शुरू हो सके. संस्थानों को 10 सितंबर से ऑफलाइन कक्षाओं की बहाली पर अंतिम निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी गई है.

आदेश में प्रमुख बिंदु

सभी स्कूल प्रमुख और शिक्षक सोमवार से ड्यूटी पर उपस्थित हों. स्कूल भवनों की व्यापक सुरक्षा और सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य रूप से किया जाए. 10 सितंबर से ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू करने पर निर्णय संस्थान स्तर पर लिया जाएगा. इसके साथ ही सभी अधिकारी समय पर अनुपालन सुनिश्चित करें, इसके लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं.

अधिकारियों की निगरानी और रिपोर्टिंग

निदेशालय ने संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन की गतिविधियों की निगरानी करने और विस्तृत रिपोर्ट कार्यालय को सौंपने का आदेश दिया है. अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी निर्देशों का पालन समय पर और पूरी गंभीरता से किया जाए, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही से छात्रों की सुरक्षा प्रभावित न हो.

बारिश से नुकसान और बहाली की कोशिशें

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में 283 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 950 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. वहीं जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी बंद रहा. उधमपुर ज़िले में डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर बहाली कार्य का जायज़ा लिया. उन्होंने कहा कि राजमार्ग को जल्द से जल्द खोलने की कोशिश जारी है, ताकि घाटी में आवश्यक आपूर्ति बाधित न हो. NHAI अधिकारियों ने उन्हें बताया कि भूस्खलन से 200 मीटर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget