एक्सप्लोरर

कश्मीर के सोनमर्ग का एक ऐसा गांव, जहां लोग सर्दियों में कर जाते हैं पलायन, 60 घरों पर लटके ताले

Jammu Kashmir Weather: बर्फबारी सैलानियों के लिए सौगात लेकर आती है. सैलानी बर्फबारी का आनंद उठाने कश्मीर घाटी पहुंचते हैं. लेकिन स्थानीय लोगों की जिंदगी सर्दियों में मुश्किल हो जाती है.

Jammu Kashmir Weather Update: सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेने सैलानी देश के अलग अलग हिस्सों से कश्मीर आते हैं. कश्मीर में हुई बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिले हैं. लेकिन बर्फ स्थानीय लोगों के लिए आफत लेकर आती है. सर्दियों में सोनमर्ग का एक गांव वीरान हो जाता है. चारों तरफ बर्फ की पहाड़ियों से घिरे शुतकेडी गांव में 60 घर हैं. गांव के अंदर एबीपी न्यूज की टीम को एक शख्स भी नहीं दिखाई दिया. हर घर के दरवाजे पर ताला लटका हुआ नजर आया. पगडंडियों पर कई फीट तक बर्फ जमी हुई मिली.

श्रीनगर करगिल हाइवे के बराबर बसे गांव में नीचे उतरने वाली सीढ़ियों का रास्ता भी बर्फ से ढंका है. खिड़कियों को लकड़ी के बड़े बड़े कार्डबोर्ड से ढंका गया है. बर्फ को रोकने के लिए खिड़कियों पर टीन की मोटी चादर और प्लास्टिक शीट लगाई गई है. दरअसल गांव के लोग हर साल बर्फबारी की शुरुआत में  पलायन कर जाते हैं. बर्फ की वजह से गांव में लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है. श्रीनगर करगिल हाइवे बंद होने से रोजमर्रा का सामान गांव में नहीं पहुंच पाता है. मवेशियों के लिए चारा भी नहीं मिलता है.


कश्मीर के सोनमर्ग का एक ऐसा गांव, जहां लोग सर्दियों में कर जाते हैं पलायन, 60 घरों पर लटके ताले

सर्दियों में सोनमर्ग का ये गांव हो जाता है वीरान 

सबसे बड़ा खतरा शुतकेडी गांव में पहाड़ों से हिमपात का भी होता है. तापमान माइनस 17 या 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. शून्य से नीचे तापमान जिंदगी को और मुश्किल बना देता है. बिजली कट जाती है. पानी के नलकूप जम जाते हैं. घर देखने आए एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गांव के लोगों को हर साल पलायन करना पड़ता है. ठंड में जिंदगी मुश्किल होने से निचले इलाकों में ग्रामीण जाने को मजबूर हो जाते हैं. लेकिन हर रोज गांव के लोग अपना घर देखने जरूर आते हैं.

बर्फबारी स्थानीय लोगों के लिए लाती है मुसीबत

अनंतनाग के आडर गांव में बर्फबारी ने पानी का सप्लाई बाधित कर दिया है. लोहे की पाइप से सप्लाई होने वाला पानी बर्फ में बदल चुका है. गांव के लोग 3 दिनों एक एक बूंद को तरस रहे हैं. पीने और खाना पकाने में बर्फ को पिघलाकर काम चलाया जा रहा है. सबसे परेशानी गांव की महिलाओं को होती है. महिलाओं को पानी के लिए आधा किलोमीटर दूर झेलम नदी तक का सफर करना पड़ता है. 

कश्मीर का नाम बदलने की तैयारी में मोदी सरकार? अमित शाह के बयान पर गुलाम नबी आजाद के नेता का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
J&K: बनतालाब के खेरी में जमीन धंसने से घर तबाह, टेंट रह रहे लोग
Jammu Weather Today: जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget