एक्सप्लोरर

कश्मीर घाटी में मौसम के पैटर्न से बढ़ी चिंता! तापमान में 10 डिग्री का अंतर, IMD ने दिया अपडेट

Jammu Kashmir Weather: मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि इस सर्दी में पूरी कश्मीर घाटी असामान्य मौसम पैटर्न से गुजर रही है. अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

Jammu Kashmir Weather Update: मौसम विभाग ने कश्मीर घाटी में असामान्य मौसम पैटर्न के चलते चेतावनी जारी की है. पूरी कश्मीर घाटी में असामान्य मौसम के चलते दिन का तापमान सामान्य से अधिक और रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड हो रहा है. 

मंगलवार को मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला है कि इस सर्दी में पूरी कश्मीर घाटी असामान्य मौसम पैटर्न से गुजर रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 10 डिग्री का अंतर देखा गया, जिसने चिंता बढ़ा दी है.

श्रीनगर में कितना तापमान?

श्रीनगर शहर में सोमवार (27 जनवरी) की रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो अपेक्षित न्यूनतम तापमान से 3.4 डिग्री कम था, लेकिन अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस समय के लिए अपेक्षित दिन के तापमान से 6.4 डिग्री अधिक है.

पहलगाम में न्यूनतम तापमान कितना?

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है. दक्षिण कश्मीर आधार शिविर में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है. 

स्कीइंग के लिए मशहूर उत्तरी कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अपेक्षित तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस था. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था. अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से करीब आठ डिग्री अधिक था.

मौसम शुष्क रहने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, जिसके चलते जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने पहले ही कश्मीर घाटी में जनवरी के महीने में 81 प्रतिशत कम बारिश होने के चलते अलर्ट जारी किया है. आने वाले फरवरी के महीने में बर्फ़बारी और बारिश के कम या नहीं होने पर पानी की आपूर्ति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ने की भी चेतवानी जारी की है.  

'चिल्लई-कलां' की चपेट में कश्मीर

कश्मीर इस समय 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है, जो सर्दियों का सबसे कठोर दौर है. 21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिनों के 'चिल्लई-कलां' के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और पारा काफी गिर जाता है. 'चिल्लई-कलां' 30 जनवरी को समाप्त होगा, जिसके बाद 20 दिनों का 'चिल्लई-खुर्द' (छोटी ठंड) और 10 दिनों का 'चिल्लई-बच्चा' (छोटी ठंड) होगा.

ये भी पढ़ें:

कश्मीर के अनंतनाग में पीलिया का कहर, 27 लोगों के पॉजिटिव होने से गांव में डर का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जाद लोन का इल्तिजा मुफ्ती पर पलटवार- माफी मांगनी ही होगी
सज्जाद लोन का इल्तिजा मुफ्ती पर पलटवार- माफी मांगनी ही होगी
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
PoK हिंसा के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, सरकार से एक्शन की मांग
PoK हिंसा के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, सरकार से एक्शन की मांग
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget