एक्सप्लोरर

Vaishno Devi: एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा फैसला, माता वैष्णो देवी यात्रा को लेकर दिए ये निर्देश

Vaishno Devi Shrine Board Meeting: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 75वीं बैठक की अध्यक्षता की. हेलीपैड, स्मार्ट लॉकर, हॉस्टल समेत तीर्थयात्रियों के लिए कई सुविधाओं का उद्घाटन किया.

Jammu-Kashmir Latest News: जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को आध्यात्मिक विकास केंद्र, कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 75वीं बैठक की अध्यक्षता की. उपराज्यपाल ने पवित्र गुफा क्षेत्र और पार्वती भवन के पास तीर्थयात्री-केंद्रित सुविधाओं का भी उद्घाटन किया. बैठक में नवगठित बोर्ड के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज, बालेश्वर राय, डॉ. अशोक भान, सुधा मूर्ति, गुंजन राणा, डॉ. के.के. तलवार, कुलभूषण आहूजा, ललित भसीन और सुरेश कुमार शर्मा शामिल थे.

बैठक में उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप के. भंडारी और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग भी मौजूद रहे. इस बैठक में बोर्ड ने पिछली बैठकों के निर्णयों की समीक्षा करते हुए तीर्थयात्रियों की सेवा और सुविधा बढ़ाने को लेकर 21 महत्वपूर्ण एजेंडा मदों पर निर्णय लिए.

बोर्ड ने भवन में निकास मार्ग के निर्माण, मनोकामना क्षेत्र के पुनर्निर्माण, कटरा में हेलीपैड के विकास, न्यू वैष्णवी भवन में कॉटेज और सांझीछत से भवन तक ट्रैक को चौड़ा करने जैसे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. साथ ही ककरयाल स्थित मेडिकल कॉलेज के संचालन और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में विस्तार पर भी चर्चा की गई.

हेलीपैड प्रोजेक्ट को अक्टूबर 2025 तक पूरा करने का निर्देश

ग्राम हट में बन रहे हेलीपैड प्रोजेक्ट की स्थिति की समीक्षा करते हुए बोर्ड ने BRO को अक्टूबर 2025 तक इसे पूरा करने का निर्देश दिया. यह प्रोजेक्ट शिव खोरी श्राइन बोर्ड के सहयोग से चल रहा है. हेलीपैड के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने का उद्देश्य है.

बोर्ड ने भवन में निकास मार्ग के निर्माण, मनोकामना क्षेत्र के पुनर्निर्माण, कटरा में हेलीपैड के विकास, न्यू वैष्णवी भवन में कॉटेज और सांझीछत से भवन तक ट्रैक को चौड़ा करने जैसे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. साथ ही ककरयाल स्थित मेडिकल कॉलेज के संचालन और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में विस्तार पर भी चर्चा की गई.

100% प्रतिष्ठानों को कवर करने वाले व्यापक सीवरेज नेटवर्क को भी मंजूरी

बैठक में श्राइन क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं की भी समीक्षा हुई. बोर्ड ने SMVDSB के CEO को निर्देश दिया कि कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए प्रमुख प्रतिष्ठानों के लिए सौर ऊर्जा आधारित योजना तैयार की जाए. बोर्ड ने तीर्थ क्षेत्र के भीतर 100 प्रतिशत प्रतिष्ठानों को कवर करने वाले व्यापक सीवरेज नेटवर्क को भी मंजूरी दी.

साथ ही तीर्थयात्रियों से जुड़ी सेवाओं की समीक्षा के लिए फीडबैक सिस्टम को सभी सेवाओं तक विस्तारित करने का निर्देश दिया गया. बोर्ड ने CEO को निर्देश दिया कि तीर्थयात्रियों की मदद के लिए स्वयंसेवकों की सेवाएं शुरू करने की संभावना पर काम करें ताकि यात्रा मार्ग पर मार्गदर्शन व सहायता मिल सके. इससे यात्रियों का समग्र अनुभव बेहतर होगा.

7 उप-नियंत्रण केंद्रों का किया उद्घाटन

उपराज्यपाल ने तीर्थ मार्ग के कमजोर हिस्सों की पहचान कर भूस्खलन और पत्थर गिरने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय लागू करने के निर्देश दिए. साथ ही श्राइन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए कटरा स्थित SGC में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र तथा 7 उप-नियंत्रण केंद्रों का उद्घाटन किया गया.

जुलाई 2025 में रियासी जिले में निर्मित 5 मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए समर्पित करने की मंजूरी दी गई. साथ ही, एक समान वास्तुशिल्प डिजाइन के साथ 5 नए मंदिरों के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई. गुरुकुल, अस्पताल, खेल परिसर, नर्सिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थानों को आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा हुई.

1000 वर्ग फुट का बैटरी कार पार्किंग स्टैंड

श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया. इनमें बैटरी कार पार्किंग स्टैंड, बाहरी गुफा शेड, डिजिटल कैश रजिस्टर और स्मार्ट लॉकर शामिल हैं.

भवन क्षेत्र में लगभग 1000 वर्ग फुट का बैटरी कार पार्किंग स्टैंड बुजुर्ग और दिव्यांग तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाजनक रहेगा. इसका बेसमेंट सामग्री भंडारण के लिए उपयोग होगा. साथ ही सभी मौसमों में यात्रा सुविधा के लिए गुफा क्षेत्र के बाहर लेमिनेटेड ग्लास शेड का निर्माण किया गया है.

71.82 लाख रुपये की लागत से बने नए छात्रावास ब्लॉक का भी उद्घाटन

स्काईवॉक क्षेत्र के पास 300 स्मार्ट लॉकर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित भंडारण की सुविधा देंगे. इसके अलावा, SMVD गुरुकुल में 71.82 लाख रुपये की लागत से बने नए छात्रावास ब्लॉक का भी उद्घाटन हुआ, जिसमें 32 छात्रों के लिए अतिरिक्त रहने की व्यवस्था है. इससे पहले, CEO अंशुल गर्ग ने श्राइन बोर्ड की गतिविधियों और पूर्व निर्णयों के क्रियान्वयन की स्थिति पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget