एक्सप्लोरर

कटरा में वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट पर नहीं थम रहा बवाल, अब कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board: कटरा में वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ विवाद जारी है. अब कांग्रेस ने पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया है.

Jammu Kashmir News: कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) के रोपवे प्रोजेक्ट (Ropeway Project) पर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने कई मजदूरों को हिरासत में लिया है. शनिवार को दुकानदारों के साथ घोड़ा, पिट्ठी और पालकी वालों ने 72 घंटे की हड़ताल की थी. सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बवाल हुआ. 

श्राइन बोर्ड के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने आ गये. प्रदर्शनकारी कटरा के मुख्य मार्ग पर डेरा जमाए हुए थे. धरना की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गयी थी. प्रदर्शन के बीच ट्रैफिक जाम को हटाने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों में बहस होने के बाद पथराव शुरू हो गये. पत्थरबाजी में पुलिस वालों को काफी चोट भी आई. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया. 

रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ जारी विवाद

प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक बुलाई. बैठक में 15 दिनों के भीतर विवाद को सुलझाने का दावा किया गया. बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए डीएम ने 15 दिनों का समय लिया था. मजदूर नेता सोहन चांद और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिये जाने का विरोध किया.

कांग्रेस ने पुलिस पर लगाये आरोप

जम्मू में कांग्रेस के प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने बताया कि एक तरफ तो प्रशासन प्रदर्शनकारियों से बात कर मामले को सुलझाने का दावा कर रहा है. दूसरी तरफ पुलिस प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में ले रही है. रविंद्र शर्मा ने पुलिस पर मानव अधिकारों के हनन का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पुलिस की नाइंसाफी के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुद्दे को उठाया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुलिस के रवैये से तनाम कम नहीं होने वाला है. पुलिस को संयम बरतने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें-

साबरमती की तर्ज पर तवी रिवर फ्रंट का जनवरी में काम होगा पूरा, जम्मू में पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जाद लोन का इल्तिजा मुफ्ती पर पलटवार- माफी मांगनी ही होगी
सज्जाद लोन का इल्तिजा मुफ्ती पर पलटवार- माफी मांगनी ही होगी
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
PoK हिंसा के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, सरकार से एक्शन की मांग
PoK हिंसा के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन, सरकार से एक्शन की मांग
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR
जम्मू: CMO के दफ्तर में कैमरा लेकर घुस गए युवा राजपूत समाज के प्रधान, FIR

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget