एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- 'जम्मू कश्मीर में आतंकवाद अब तक समाप्त नहीं हुआ लेकिन...'

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में उग्रवाद खत्म हो रहा है. ये बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कही. उन्होंने पाकिस्तान की साजिश समझ जाने के लिए घाटी की जनता का आभार भी जताया.

Srinagar: जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद अब तक समाप्त नहीं हुआ है लेकिन यह कम हो रहा है. दहशतगर्दी खत्म हो रही है, आतंकियों की तादाद कम हुई है. उन्होंने कहा कि इस बात की खुशी है कि पुलिस और सुरक्षाबलों ने बहुत हद तक दहशतगर्दी पर काबू पाया है और जो बची हुई दहशतगर्दी है उसके खिलाफ बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी. जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर डीजीपी ने बांदीपोरा में पत्रकारों से ये बात कही. 

'युवा समझ गए हैं कि आतंकवाद विनाश का मार्ग' 

उन्होंने कहा कि स्थानीय या पाकिस्तानी आतंकवादियों की संख्या हमेशा कम है. जिन स्थानीय युवाओं को आतंकवाद की ओर धकेला गया था, वे उस रास्ते को छोड़कर अब मुख्यधारा में लौट आए हैं. डीजीपी ने कहा कि युवा समझ गए हैं कि यह (आतंकवाद) विनाश का मार्ग है. आज, उनके पास अन्य विकल्पों के अलावा खेल और शिक्षा में कई रास्ते हैं. कई युवाओं ने सही रास्ता अपनाया है और अपने करियर, जीवन और परिवारों के लिए काम कर रहे हैं.

ड्रोन गतिविधियों में भी कमी- डीजीपी

ड्रोन गिराए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे (ड्रोन) पाकिस्तान से ड्रग्स, एके 47 राइफल, पिस्तौल, ग्रेनेड और आईईडी लाते हैं. हम उन्हें सफलतापूर्वक रोकते हैं. ऐसे सैकड़ों हथियार जब्त किए गए हैं, कई क्विंटल ड्रग्स भी जब्त किया गया है. उस मोर्चे पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने कई सफलताएं हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि ड्रोन गतिविधि में कमी आई है, लेकिन यह अभी भी जारी है. हमारी कोशिश है कि इस तरह की तस्करी को रोका जाए. कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमने सीमाओं पर कई सफलताएं हासिल की हैं जहां ड्रग्स डंप किया जाता है. फिर ड्रग्स को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और अन्य जगहों पर ले जाया जाता है. हमने ऐसे कई बड़े कार्टेल का भंडाफोड़ किया है.

'साजिशों को समझने के लिए घाटी को लोगों का आभार' 

इस साल ऐतिहासिक ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा करने के जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के फैसले के बारे में पूछे जाने पर डीजीपी  ने कहा कि कश्मीर घाटी का संभागीय प्रशासन इस पर फैसला करेगा. सिंह ने पाकिस्तान, उसकी एजेंसियों, संगठनों और पाकिस्तान समर्थक व्यक्तियों की साजिशों को समझने के लिए घाटी के लोगों का आभार व्यक्त किया, जो यहां के लोगों को पथराव के लिए उकसाते थे और उन्हें अपने व्यक्तिगत और अन्य लाभों के लिए चारा बनाते थे.

ये भी पढ़ें :- Kashmir News: आतंकियों को फंडिंग करने वाले ठेकेदारों को सरकार ने किया ब्लैक लिस्ट, NOC लेना अनिवार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget