एक्सप्लोरर

Srinagar: CRPF की गाड़ी पर आतंकवादी ग्रेनेड हमले की कोशिश, बाल-बाल बची फोर्स, एक स्थानीय घायल

Terrorist Attack on CRPF: घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. इसके अलावा, पुलिस और सीआरपीएफ इलाके की जांच में जुट गई हैं. संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

Terrorist Attack in Srinagar: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में रविवार शाम एक आतंकवादी ग्रेनेड हमले में एक नागरिक घायल हो गया. इस वारदात की जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस के सूत्रों की मानें तो श्रीनगर के हवाल इलाके में मिर्जा कामिल चौक के पास सीआरपीएफ की 28वीं बटालियन के बंकर पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका.

श्रीनगर के हबक निवासी मंजूर अहमद मल्ला के बेटे समीर अहमद मल्ला नामक एक नागरिक को चोटें आई हैं. एक सूत्र ने कहा कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाके को तलाशी अभियान के लिए घेर लिया है.

लोकल मैन को आईं मामूली चोटें
श्रीनगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि शहर के एम.के. चौक के पास सीआरपीएफ की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की गई, लेकिन निशाना चूक गया. एक लोकल को इस हमले में मामूली चोट आई है हैं. 

पुलवामा में हथियार छीनने का मामला
रविवार को ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ जवान से हथियार छीनने की वारदात को भी अंजाम दिया गया. आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पुलवामा के राजपोरा इलाके के बेल्लो गांव में एक अज्ञात ने सीआरपीएफ के एक जवान से राइफल छीन ली. जवान 183 बटालियन का है. अब हथियार छीनने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और उसकी तलाश जारी है.

राजौरी में भी आतंकवादी हमला
बता दें, जम्मू-कश्मीर के राजौरी स्थित डांगरी गांव में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने हमला कर दिया. इसमें 3 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही सात लोग घायल हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जानकारी के मुताबिक, हमला ऊपरी डांगरी गांव में हुआ. यहां करीब 50 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन घरों पर आतंकी हमले हुए. फायरिंग में तीन लोगों की मौत की सूचना मिल रही है, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. 

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: पुलवामा में CRPF जवान से हथियार छीनने की वारदात, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget