एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: बारामूला में बोले गृह मंत्री अमित शाह - अब टेरेरिज्म नहीं टूरिज्म का हॉटस्पॉट है कश्मीर, यहां पढ़ें संबोधन की 10 बड़ी बातें

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा पिछले 70 सालों से मुफ्ती एंड कंपनी, अब्दुल्ला के बेटे यहां सत्ता में थे लेकिन 1 लाख बेघर लोगों के लिए आवास उपलब्ध नहीं कराया.

Jammu Kashmir: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जम्मू- कश्मीर का दौरा बुधवार को संपन्न हो गया. इससे पहले  उन्होंने बारामूला में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली में एक जहां पाकिस्तान की ओर संकेत करते हुए स्पष्ट कहा कि उनसे कोई बात नहीं की जाएगी. वहीं उन्होंने जम्मू- कश्मीर को विकास की राह पर ले जानें की भी बात कही. इस रैली में शाह ने आंतक पर प्रहार करने की बात कही. साथ ही  उन्होंने  जम्मू- कश्मीर में अपनी सराकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया.शाह विपक्षियों पर भी निशाना साधने से नहीं चूके.

शाह ने कहा पिछले 70 सालों से मुफ्ती एंड कंपनी, अब्दुल्ला के बेटे यहां सत्ता में थे लेकिन 1 लाख बेघर लोगों के लिए आवास उपलब्ध नहीं कराया. मोदी ने 2014-2022 के बीच इन 1 लाख लोगों को घर दिया. शाह ने इस रैली में कश्मीर में बढ़ते पर्यटन और बढ़ते रोजगार की भी बात की.

गृह मंत्री ने कहा जब मेरा जम्मू-कश्मीर के बारामूला का कार्यक्रम बना तब कुछ लोग कह रहे थे कि बारामूला कार्यक्रम में सुनने कौन आएगा. मैं आज उनसे कहना चाहता हूं कि इस कार्यक्रम में कश्मीर की इस खूबसूरत वादी में हजारों लोग विकास की गाथा सुनने के लिए और मोदी का साथ देने के लिए यहां उपस्थित हैं.

यहां पढ़िए अमित शाह की रैली की दस बड़ी बातें-

  • अमित शाह ने कहा 3 परिवारों की सरकार में जम्मू कश्मीर टैरिरिजम का हॉटस्पॉट था, मोदी की सरकार में जम्मू कश्मीर Tourism का हॉटस्पॉट बनकर उभर रहा है.
  • उन्होंने कहा हमने जम्मू-कश्मीर को क्या दिया है इसका मैं हिसाब देता हूं,लेकिन दशकों तक तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर में शासन किया, उन्होंने क्या दिया, उसका हिसाब भी करना.
  • उन्होंने कहा मोदी 5 अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत को जमीन तक, गांव तक पहुंचाने का काम किया है.
  • अमित शाह ने ने कहा आज घाटी और जम्मू-कश्मीर में 30 हजार से ज्यादा लोग पंचायत, तहसील पंचायत का नेतृत्व कर रहे हैं.
  • उन्होंने कहा कि  मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सबसे पहला काम गांव तक जम्हूरियत को पहुंचाने का किया है.
  • उन्होंने कहा कि  पहले कश्मीर में जम्हूरियत की व्याख्या थी- तीन परिवार, 87 विधायक और 6 सांसद
  • अमित शाह आगे बोले, मतदाता सूची तैयार करने का काम पूरा होते ही जम्मू-कश्मीर में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव होंगे.
  • उन्होंने कहा कि  गुप्कर मॉडल पत्थर और बंदूकें पेश करता है. मोदी के मॉडल और गुप्कर मॉडल में बहुत अंतर है.
  • उन्होंने कहा कि  मोदी का शासन मॉडल विकास और रोजगार लाता है.
  • अमित शाह ने कहा मोदी ने 2014-2022 के बीच 1 लाख लोगों को घर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget