एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जम्मू में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले नारे लगाने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार, मुफ्ती ने उठाए सवाल

महबूबा ने अपने पोस्ट में रैली का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि जम्मू में रैली में 'हत्या संबंधी नारे' लगाए गए. उन्होंने सवाल किया, ‘‘इस प्रशासन ने इन अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की?’’

Jammu News: जम्मू में हाल ही में आयोजित एक रैली में एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने साथ ही यह भी कहा कि ‘‘किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.’’ यह गिरफ्तारी पक्का डांगा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए और 147 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हुई है.

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को इस घटना को लेकर जम्मू कश्मीर प्रशासन की आलोचना की थी और सवाल किया था कि क्या नारे लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है.

'खुले तौर पर मुस्लिम नरसंहार का आह्वान किया'
महबूबा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जब उपराज्यपाल प्रशासन कश्मीर में तिरंगा यात्रा में व्यस्त था, तो जम्मू में एक और घटना हुई, जिसमें दक्षिणपंथी कट्टरपंथियों ने खुले तौर पर मुस्लिम नरसंहार का आह्वान किया.’’

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने अपने पोस्ट में रैली का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि जम्मू में रैली में 'हत्या संबंधी नारे' लगाए गए. उन्होंने सवाल किया, ‘‘इस प्रशासन ने इन अपराधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की?’’

Jammu Kashmir News: नेहरू और अब्दुल्ला के नाम पर रखे गए संस्थानों के नाम बदले पर भड़के फारूक, केंद्र से पूछा ये सवाल

पोस्ट पर रविवार को प्रतिक्रिया देते हुए, पुलिस मीडिया सेंटर जम्मू ने कहा कि मामले को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा, ‘‘दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे और भी गिरफ्तारियां होंगी. जम्मू में किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.’’

इस पर, महबूबा ने कहा कि वह पुलिस की 'त्वरित कार्रवाई' की सराहना करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget