एक्सप्लोरर

विधायकों की शिकायत पर हरकत में आई जम्मू कश्मीर सरकार, अधिकारियों के लिए गाइडलाइंस जारी

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए फरमान जारी किया है. विधायकों ने प्रशासनिक और जन विकास के कामो में भागीदारी की अनदेखा करने का आरोप लगाया था.

Jammu Kashmir News: केंद्र शासित प्रदेश में विधायकों की उपेक्षा का मामला सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सभी विभागों और अधिकारियों को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता तय करने की हिदायत जारी हुई है. आधिकारिक मामलों में उचित प्रोटोकॉल और सहयोग सुनिश्चित करने को भी कहा गया है. बता दें कि विधायकों ने प्रशासनिक और जन विकास के कामो में अधिकारियों पर भागीदारी को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था.

विधायकों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद सरकार ने आदेश जारी किया. पत्र जारी कर सरकार ने सभी विभागों और अधिकारियों को आदेश दिया. सरकार ने कहा है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मुद्दे, अनुरोध और शिकायतों को स्वीकार किया जाना चाहिए. सभी विभागीय अधिकारी विधायकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें. सरकारी कार्यक्रमों और बैठकों में जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण देना भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

विधायकों की शिकायत पर एक्शन में सरकार

पत्र में कहा गया है कि विधायकों से शासन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद की जाती है. इसलिए विधायकों का उचित मान और सम्मान किया जाना आवश्यक है. पत्र में आगे कहा गया है कि अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ पेशेवर और सम्मानजनक तरीके से पेश आएंगे.

अधिकारियों के लिए जारी गाइडलाइंस में क्या है?

सरकार ने प्रभावी शासन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश दिया है कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. माना जा रहा है कि प्रशासन और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस समन्वय को मजबूत करने में मदद देगी. गणमान्य शख्स के आधिकारिक दौरे पर जनप्रतिनिधियों को बैठकों और समारोहों में शामिल होने का न्योता दिया जाना चाहिए. सरकार की तरफ से जारी पत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गाइडलाइंस जारी हुई है.   

ये भी पढ़ें-

क्या राशिद इंजीनियर को संसद सत्र में भाग लेने की मिलेगी अनुमति? दिल्ली HC ने फैसला रखा सुरक्षित

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच
रोहिंग्या मुद्दे पर जम्मू पहुंचेगी हाईलेवल टीम, जनसांख्यिकीय बदलावों की होगी जांच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget