एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: राजौरी में आतंकवादियों की गोलीबारी के 14 घंटे बाद आईईडी विस्फोट, दो भाई-बहन की मौत

Jammu-Kashmir: राजौरी में हुए हमले के स्थान पर पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह ( Dilbag Singh) ने कहा कि मैं इसलिए आया हूं कि परिवारों के साथ एकजुट होना बहुत जरूरी है.

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के उस गांव में सोमवार को एक आईईडी विस्फोट में दो चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई, जहां 14 घंटे पहले ही आतंकवादियों ने चार लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी थी. स्थानीय लोगों का दावा है कि संभवत: सुरक्षा चूक के कारण विस्फोट की यह घटना हुई. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि आतंकवादियों ने आईईडी (विस्फोटक उपकरण) रविवार को लगाया था और रविवार शाम गोलीबारी के बाद इलाके की घेराबंदी करने वाली पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा जांच किये जाने के दौरान विस्फोटक का पता नहीं चल सका था.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि डांगरी गांव में रविवार को हुए हमले के पीड़ित प्रीतमलाल नाम के व्यक्ति के घर के पास हुए विस्फोट में समीक्षा शर्मा (16) और विहान कुमार शर्मा (4) की मौत हो गई. सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुए विस्फोट के समय मकान में लाल के रिश्तेदारों सहित कई लोग थे. दोनों घटनाओं में छह लोग मारे गये और 12 अन्य घायल हुए हैं.ग्राम सरपंच दीपक कुमार ने कहा कि यह पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से सुरक्षा में गंभीर चूक है. उन्होंने राजौरी में संवाददाताओं से कहा, “यह सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गंभीर सुरक्षा चूक है. अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं. प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए.”

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया गांव का दौरा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदर्शन करने वाले स्थानीय लोगों की मांग पर गांव का दौरा किया, जिन्होंने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने सोमवार रात घोषणा की कि कथित ‘‘सुरक्षा चूक’’ की जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का वादा किया.उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण रक्षा समिति को तत्काल मजबूत किया जाएगा. स्थानीय प्रतिनिधियों और पीड़ितों के परिवारों के साथ बैठक में उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘हमने सुरक्षा बलों को पूरी आजादी दी है और मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस हमले के दोषियों को जल्द सजा मिलेगी. आतंकियों और आतंक के पूरे तंत्र को कुचलना हमारा दृढ़ संकल्प है.’’

डीजीपी  दिलबाग सिंह ने घटनास्थल का किया दौरा 
घटना के कारण राजौरी शहर सहित पूरे जिले में प्रदर्शन होने और पूर्ण बंद की स्थिति रहने के बीच पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि आईईडी(विस्फोटक उपकरण) विस्फोट का मकसद वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाना था, जो वहां पहुंचने वाले थे.उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने के लिए यह एक सुनियोजित हमला था. उन्होंने राजौरी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अधिकारी घटनास्थल पर देर से पहुंचे. तब तक घटना हो चुकी थी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें (हमलावरों को) मुंहतोड़ जवाब देंगे.’’

डीजीपी ने की ये घोषणा 
डीजीपी ने घोषणा की है कि ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) को हथियारों से फिर से लैस किया जाएगा. दरअसल, कुछ प्रदर्शनकारी नेताओं और स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि यदि अधिकारियों ने वीडीसी के हथियार वापस नहीं लिये होते तो घटना टाली जा सकती थी. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जम्मू कश्मीर इकाई के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानपरिषद सदस्य विबोध गुप्ता ने आरोप लगाया कि वीडीसी की 60 प्रतिशत बंदूकें वापस ले ली गई हैं.

डीजीपी ने प्रदर्शनकारियों से भी की मुलाकात
गुप्ता ने डीजीपी से कहा, ‘‘यह बाल कृष्ण (नामक व्यक्ति) थे, जिनके पास एक बंदूक थी और उन्होंने जवाबी गोलीबारी की, जिससे आतंकी भागने को मजबूर हुए. उनके इस कार्य ने गांव के 40 से अधिक लोगों की जान बचाई.’’डीजीपी ने प्रदर्शनकारियों से भी मुलाकात की, जो मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पहुंचने तक मृतकों की अंत्येष्टि करने से इनकार कर रहे थे. बाद में शाम में, सिन्हा गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. सिन्हा ने ग्राम सरपंचों और पुलिस के साथ बैठक से पहले लोगों से कहा कि शोकाकुल परिवारों को हर सहायता दी जाएगी.

उन्होंने कहा, ‘‘आपने मुझसे जो (सुरक्षा चूक और उपायों के बारे में) कहा है, मैं वादा करता हूं कि हम विषय की तह तक जाएंगे. जो कुछ भी कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत होगी, वह की जाएगी.’’उपराज्यपाल से मिलने के बाद प्रदर्शनकारी मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हो गये. सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने इस घटना में मारे गए नागरिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की.

एनआईए की टीम भी जांच के लिए पहुंची
अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम जांच के लिए डांगरी गांव पहुंच गई है. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), जम्मू, मुकेश सिंह ने राजौरी में संवाददाताओं को बताया, “आईईडी एक बैग के नीचे रखा गया था.’’जम्मू मंडल के आयुक्त रमेश कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना और पुलिस व्यापक तलाश अभियान चला रही है.सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमले में दो आतंकवादी शामिल थे.

परिवारों के साथ एकजुट होना बहुत जरूरी - डीजीपी दिलबाग सिंह 
राजौरी में हुए हमले के स्थान पर पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, ‘‘मैं इसलिए आया हूं कि परिवारों के साथ एकजुट होना बहुत जरूरी है. इसलिए कश्मीर जाने के बजाय, मैं सीधे यहां आया और भी आईईडी लगाये गये हो सकते हैं.’’डीजीपी प्रदर्शन स्थल पर भी पहुंचे और कहा कि राजौरी के लोगों ने पूर्व में आतंकवाद का बहादुरी से मुकाबला किया है. उन्होंने कहा, ‘‘हत्याओं को लेकर मुझे दुख है. यह दुख का विषय है. यह वीडीसी को मजबूत करने का समय है.’’उन्होंने कहा, ‘‘कोई बंदूकें वापस नहीं ली जाएंगी. यदि कुछ बंदूकें ले ली गई हैं तो वे (वीडीसी को) लौटा दी जाएंगी और जरूरत पड़ने पर और बंदूकें उपलब्ध कराई जाएंगी.’उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया, ‘‘शवों का असम्मान नहीं करें और उनकी अंत्येष्टि की जाए.’’

रविवार के हमले के बारे में सिंह ने कहा कि दो आतंकवादियों ने तीन मकानों पर गोलीबारी की, जिसमें चार लोग मारे गये और छह अन्य घायल हो गये. घायलों की हालत स्थिर है.आमतौर पर शांत रहने वाले जम्मू क्षेत्र में कई वर्षों बाद इस तरह की यह पहली घटना है. जम्मू में, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मिशन स्टेटहुड, शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने प्रदर्शन किये.

JK Politics: घर वापसी की तैयारी, गुलाम नबी आजाद का बदलने लगा मन! क्या अब कांग्रेस ने भी कर लिया कबूल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये की बिकी मुर्गी, पीड़ितों को दान की जाएगी सारी रकम
ईरान के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये की बिकी मुर्गी, पीड़ितों को दान की जाएगी सारी रकम
Jammu Kashmir News: कश्मीर के मंदिरों पर कब्जा, अब प्राइवेट मेंबर बिल से होगा समाधान, विधायक बलवंत सिंह का बड़ा बयान
कश्मीर के मंदिरों पर कब्जा, अब प्राइवेट मेंबर बिल से होगा समाधान, विधायक बलवंत सिंह का बड़ा बयान
Jammu News: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का ईरान को लेकर बड़ा दावा, जानें क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का ईरान को लेकर बड़ा दावा, जानें क्या कहा?
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत

वीडियोज

Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait
NO Kings Protest: Trump का US में क्यों हो रहा विरोध? सड़कों पर उतरे लोग | Trump | Iran Israel War
Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे सलमान खान, इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का ऐलान, अप्रैल से स्टार्ट होगी शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे सलमान खान, इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का किया ऐलान
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget