एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर रिजल्ट से पहले जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े, 2014 में क्या था समीकरण?

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया है. पिछले चुनाव में जिस पार्टी के वोट शेयर में बढ़ोतरी हुई थी वह अब इस चुनाव में पिछड़ती दिख रही है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सभी 90 सीटों पर आज (8 अक्टूबर) सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. डाक मतपत्र और ईवीएम के वोटों की गिनती से नतीजे सामने आएंगे. हालांकि एग्जिट पोल हंग असेंबली की तरफ इशारा कर रहे हैं. हालांकि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे अधिक सीटें मिलती दिख रही है.

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 24-34, कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को 35-45, पीडीपी को 4-6 और अन्य को 8-23 सीटें मिल सकती हैं.

एग्जिट पोल के रुझान में कौन है आगे?

दैनिक भास्कर का पोल बताता है कि बीजेपी को 20-25, कांग्रेस-एनसी को 35-40, पीडीपी को 4-7 और अन्य को 12-18 सीटें मिलेंगी. गुलिस्तान न्यूज के मुताबिक बीजेपी को 28-30, कांग्रेस-एनसी को 31-36, पीडीपी को 5-7, और अन्य के खाते में 10-17 सीटें जाएंगी. इंडिया टुडे- सी वोटर के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 27-32, कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 40-48, पीडीपी को 6-12, अन्य को 6-11 सीटें मिलेंगी.

पीपुल्स पल्स बीजेपी को 23-27, कांग्रेस-एनसी को 46-50, पीडीपी को 7-11, अन्य को 4-6 सीटें दे रहा है. ऐसे में महबूबा मुफ्ती की पीडीपी किंगमेकर बन सकती है.

पहले कितनी थीं जम्मू-कश्मीर में सीटें

जम्मू कश्मीर विधानसभा की बात करें पिछले चुनाव तक यहां 111 सीटें थीं. इन 111 से 24  सीटें पीओके की घटा दें तो 87 हो जाती हैं. 2014 में जब लद्दाख भी जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था तब 87 सीटों पर चुनाव कराए गए थे. 87 में से चार लद्दाख की थीं तो जम्मू-कश्मीर रीजन में 83 सीटें थीं. इनमें से 2 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं जिनका मनोनयन गवर्नर करते थे.

2024 में बदला सीटों का आंकड़ा

बदले हालात के साथ जम्मू कश्मीर विधानसभा की सीटों की संख्या 114 हो गई. अब लद्दाख इसका हिस्सा नहीं है. इनमें 24 सीटें पीओके के हटा दें तो 90 सीटों पर इस बार चुनावा कराया गया है. इनमें से 7 सीटें अनुसूचित जाति और 9 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.

2014 चुनाव के नतीजे
2014 के चुनाव के नतीजों को देखें तो पीडीपी ने 28 सीटें जीती थीं. जबकि बीजेपी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी. पीडीपी को सात और बीजेपी को 14 सीटों का फायदा हुआ था. नेशनल कॉन्फ्रेंस को 13 सीटों का नुकसान हुआ था और यह 15 सीटें ही जीत पाई थी. कांग्रेस को पांच सीटों का नुकसान हुआ था और इसके 12 प्रत्याशी ही जीत पाए थे. तब पीडीपी और बीजेपी ने गठबंधन कर सरकार बनाई.

वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी के वोट में 10.55 प्रतिशत का इजाफा हुआ था और पीडीपी के 7.31 प्रतिशत वोट बढ़ गए थे.जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस के वोट 2.27 प्रतिशत घट गए थे. कांग्रेस के वोट शेयर में मामूली बढ़त हुई थी.

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election Results 2024 Live Coverage: जम्मू-कश्मीर चुनाव रिजल्ट कब और कहां देखें? एक क्लिक में जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget