एक्सप्लोरर

'...तब तक सरकार नहीं बनाएं', इंजीनियर रशीद की मांग ने बढ़ाई जम्मू-कश्मीर में टेंशन

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू-कश्मीर में 5 विधायकों को मनोनित किए जाने इंजीनियर रशीद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने सरकार गठन से पहले केंद्र सरकार से बड़ी अपील की.

Engineer Rashid News: जम्मू-कश्मीर में 10 सालों के बाद हुए विधानसभा चुनाव में अब रिजल्ट का इंतजार है. इससे पहले उप-राज्यपाल के कदमों ने घाटी का सियासी तापमान बढ़ा दिया है. दरअसल, सूत्रों ने बताया कि एलजी 5 विधायकों को मनोनित करने वाले हैं. इसकी प्रक्रिया आज शाम या कल (7 अक्तूबर) तक पूरी हो जाएगी. सूत्रों ने दावा किया कि ये सभी विधायक विधानसभा में वोटिंग भी कर पाएंगे.

इस कदम पर अवामी इत्तेहाद पार्टी (AIP) के नेता और निर्दलीय सांसद इंजीनियर रशीद ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा, ''अगर मोदी और अमित शाह कहते हैं कि एक प्रधान और एक विधान है तो सिर्फ जम्मू-कश्मीर में ही क्यों? पंडित चुनाव लड़ रहे हैं. अगर वे कुछ समूहों को प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं तो विधान परिषद बहाल करें. अगर कश्मीरी पंडितों को जम्मू-कश्मीर में प्रतिनिधित्व देना है तो यूपी और गुजरात में मुसलमानों के लिए आरक्षण क्यों नहीं.''

'नई सरकार को लेकर मांग'

इंजीनियर रशीद ने कहा, ''जो भी सरकार बनेगी उसके पास अधिकार कम होंगे. कल (मंगलवार, 8 अक्टूबर) बहुमत किसके पास आती है, ये अलग बात है. सरकार कोई भी बनाए, मेरी इतनी गुजारिश है, खास कर इंडिया गठबंधन से पीडीपी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और अपनी पार्टी से कि एक मुद्दे पर एकमत हो जाइए कि जब तक पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिले, तब तक नई सरकार नहीं बने. किसी एक गठबंधन को बहुमत मिल भी जाए तो भी एक प्वाइंट पर फोकस कर केंद्र सरकार से कहे कि पूर्ण राज्य का दर्जा दें. लोगों की यही मांग है.'' 

रशीद ने चुनाव बाद सरकार में शामिल होने को लेकर कहा, ''हम नतीजों के बाद किसी समूह को समर्थन देने के बारे में फैसला करेंगे.''

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर किए गए एग्जिट पोल में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को सबसे अधिक सीटें मिल सकती है. आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 35 से 45, बीजेपी को 24 से 34, पीडीपी को 4 से 6 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिल सकती है. यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है.

फारूक अब्दुल्ला का दावा- जम्मू कश्मीर में बनेगी गठबंधन सरकार, PDP के रुख पर क्यों कहा- 'उनको भी मुबारक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग
वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
वैष्णो देवी जुड़े चांदी मामले पर गरमाई सियासत, उद्धव ठाकरे गुट ने CBI जांच की मांग की
वैष्णो देवी जुड़े चांदी मामले पर गरमाई सियासत, उद्धव ठाकरे गुट ने CBI जांच की मांग की
मुस्तफा कमाल के निधन पर भी नहीं रुकेगा NC का प्रदर्शन, CM उमर बोले- 20 July को दिल्ली पहुंचेंगे
मुस्तफा कमाल के निधन पर भी नहीं रुकेगा NC का प्रदर्शन, CM उमर बोले- 20 July को दिल्ली पहुंचेंगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget