एक्सप्लोरर

'सीमा पार रची जा रही साजिशों की वजह से...', आतंकवाद पर J&K के उपमुख्यमंत्री की पाकिस्तान को दो टूक

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने ने कहा हिंसा से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है. उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान को आतंकवाद का रास्ता छोड़ने की सलाह दी.

Jammu News: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शनिवार को पाकिस्तान पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि सीमा पार से रची जा रही साजिशें हमारे बच्चों की जान ले रही हैं. उपमुख्यमंत्री ने पड़ोसी देश पाकिस्तान को आतंकवाद का रास्ता छोड़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा हिंसा से कुछ हासिल नहीं किया जा सकता है. सुरिंदर चौधरी हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह के श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे थे. गुलशन ग्राउंड स्थित पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया था.

हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान को सदबुद्धि आएगी. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शहीद पुलिसकर्मी को पुष्पांजलि अर्पित की. श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस महानिदेशक, जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी और सिविल, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल हुए. अब्दुल्ला, चौधरी और डीजीपी ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. कठुआ मुठभेड़ में सिंह और तीन अन्य पुलिसकर्मी शहीद हो गए.

आतंकवाद पर भड़के उपमुख्यमंत्री

सफियान जंगल में आतंकवादियों के साथ दो दिन तक मुठभेड़ चली थी. अभियान के दौरान दो आतंकवादी भी मारे गए. आतंकवादियों की पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े होने की बात सामने आई है. सुरक्षा बलों का अभियान अभी भी जारी है.

'बच्चों को मारना बंद करे पाकिस्तान'

उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकारें कभी नहीं चाहेंगी कि हमारे बच्चे शहीद हों. हमारे बच्चे सीमा पार से रची गई साजिशों के कारण शहीद हो रहे हैं. उन्हें (पाकिस्तानियों को) समझना चाहिए कि पिछले 30 वर्षों से हमारे बच्चों को मार रहे हैं और उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ है.' चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश खुद को नष्ट कर चुका है. हमें उम्मीद है कि सद्बुद्धि आएगी और प्रायोजित आतंकवाद का खात्मा होगा. उन्हें समझना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर और भारत आतंकवाद से कमजोर नहीं होने वाला. 

ये भी पढ़ें- एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हुई जम्मू-श्रीनगर NH की नवयुग सुरंग, पुलिस ने बताया नई कवायद का मकसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget