एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir Corona Guidelines: जम्मू-कश्मीर में नई गाइडलाइंस जारी, जानें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

जम्मू-कश्मीर ने रविवार को कोरोना के 6,253 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 3,97,202 हो गई है. रविवार को 7 मरीजों की मौत हुई. कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,605 हो गई है.

Jammu-Kashmir Corona Guidelines: जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी (एसईसी) ने रविवार को राज्य में पहले से लागू कोरोना प्रोटोकॉल के साथ-साथ कुछ अन्य दिशा-निर्देश जारी किए हैं. नए दिशा-निर्देशों के अनुसार गर्भवती महिला कर्मचारियों और दिव्यांगों को उनके ऑफिस में शारीरिक उपस्थिति से छूट दी गई है. इसके साथ ही वीकेंड लॉकडाउन, नाइड कर्फ्यू और कॉलेज स्तर तक की ऑनलाइन कक्षाओं सहित अन्य प्रतिबंधों को बरकरार रखा गया है.

नए गाइडलाइंस की महत्वपूर्ण बातें...

  • गर्भवती महिला और दिव्यांग कर्मचारियों को शारीरिक उपस्थिति में छूट, घर से काम कर सकते हैं.
  • इनडोर या आउटडोर सभा में अधिकतम 25 लोग ही शामिल हो सकते हैं.
  • सभी जिलों के बैंक्वेट हॉल में वैक्सीनेशन करा चुके 25 लोगों को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के साथ एंट्री, लेकिन 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए या फिर बैंक्वेट हॉल की क्षमता का 25 प्रतिशत.
  • सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, रेस्तरां, क्लब, जिम और स्विमिंग पूल को 25 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की अनुमति.
  • सभी कॉलेज, स्कूल, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और कोचिंग सेंटर शिक्षण ऑनलाइन चलेंगे.
  • गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ सभी जिलों में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.
  • हर शुक्रवार दोपहर 2 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरे राज्य में गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध.
  • केवल उचित सत्यापन के साथ ही टीकाकरण वाले व्यक्तियों को पार्कों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

रविवार को 7 मरीजों की हुई मौत

मुख्य सचिव एके मेहता की अध्यक्षता में हुई एसईसी की बैठक में जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वालों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर ने रविवार को कोरोना के 6,253 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 3,97,202 हो गई है. रविवार को 7 मरीजों की मौत हुई और अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,605 हो गई है. इस समय प्रदेश में 42,866 सक्रिय मामले हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 3,49,731 है.

ये भी पढ़ें-

Jammu-Kashmir Weekly Weather Report: जम्मू-कश्मीर में ठंड और बारिश-बर्फबारी का हुआ बड़ा असर, जानें- इस हफ्ते कैसा रहने वाला है मौसम

Jammu-Kashmir में परिसीमन और चुनाव कराने को लेकर अमित शाह का सामने आया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
जम्मू कश्मीर: उद्धव गुट ने श्राइन बोर्ड से मांगा 10 साल का हिसाब, राम मंदिर का किया जिक्र
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, इस वजह से अगले आदेश तक रहेगी स्थगित
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget