एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला बोले- हमसे बात नहीं की

Jammu Kashmir Statehood: जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमसे बात नहीं की.

जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार (22 जुलाई) को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के प्रभारी नासिर हुसैन और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा समेत अन्य नेता शामिल हुए.

इस प्रदर्शन को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निशाना साधा. दिलचस्प है कि जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार को कांग्रेस समर्थन दे रही है.

कांग्रेस पर उमर अब्दुल्ला का तंज

उमर अब्दुल्ला ने प्रदर्शन पर कहा, ''पहले हमसे बात करे न. हमसे तो किसी ने बात नहीं की. पिछले दिनों इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, उसमें ही जिक्र कर देते तो हम क्यों पीछे हटते, सबसे पहले हमने ही इस मुद्दे को उठाया.''

उन्होंने कहा, ''कैबिनेट में हमने ही प्रस्ताव पास किया. विधानसभा में हमने ही प्रस्ताव लाया. दूसरी बात है कि हालात की वजह से उसपर बहस नहीं हो पाई. हमने ही ये बीड़ा उठाया, ये अच्छी बात है कि उन्हें इतने दिनों बाद याद आया. अगर इसमें उन्हें हमारा समर्थन चाहिए तो हमसे बात करें. हमारे साथी भी इसमें शामिल होंगे.''

  • जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा
  • कांग्रेस का दिल्ली में जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन, वादों को पूरा करने की मांग
  • उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा- हमसे तो किसी ने बात नहीं की

प्रदर्शन के बाद केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा, ''जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश में बदले जाने का मामला देश का पहला ऐसा उदाहरण है जब किसी राज्य का दर्जा घटाया गया है. यह लोकतंत्र का गंभीर ह्रास और राज्य की जनता का अपमान है. संसद में किए गए वादों को अब और देर किए बिना पूरा किया जाना चाहिए.''

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखी थी चिट्ठी

बता दें कि पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर संसद के मानसून सत्र में राज्य के दर्जे को लेकर कानून लाने की मांग की.

जम्मू-कश्मीर से अगस्त 2019 में अनुच्छे 370 हटा लिया गया था. साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया गया. अब सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ-साथ विपक्षी पार्टियां भी पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर रही है. 

इन दलों ने विधानसभा चुनाव के समय पूर्ण राज्य के दर्जे को बड़ा मुद्दा बनाया. वहीं कई मौकों पर केंद्र सरकार कह चुकी है कि उचित समय पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा.

 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज
श्रीनगर: 'CM उमर अब्दुल्ला ने BJP को दे दी क्लीन चिट', इल्तिजा मुफ्ती का तंज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget