एक्सप्लोरर

'उम्मीदों पर तो पानी फिर गया', जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड के सवाल पर बोले CM उमर अब्दुल्ला 

Omar Abdullah News: सीएम उमर अब्दुल्ला ने रीऑर्गेनाइजेशन अमेंडमेंट बिल 2025 पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बीजेपी से कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ मत करिए.

मौजूदा संसद सत्र और जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा से जुड़े सवाल पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उम्मीदों पर तो पानी फिर गया. हम अपना सिलसिला यहां से शुरू कर लेंगे. हमें उम्मीद थी कि इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. हमें उम्मीद थी कि हमारे साथ जो वादे किए गए उस पर अमल होगा. अब हमें इस थोड़ी बहुत जद्दोजहद करनी होगी. थोड़ी सी मेहनत करनी होगी, वो हम अपनी तरफ से कर लेंगे. श्रीनगर में शुक्रवार (22 अगस्त) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये कहा.

सिर्फ विपक्ष के लोगों को निशाना बनाया गया- सीएम

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में रीऑर्गेनाइजेशन अमेंडमेंट बिल 2025 पर उन्होंने कहा, "फिलहाल तो जितने भी केस दर्ज हुए और गिरफ्तारियां हुई उसमें तो सिर्फ और सिर्फ विपक्ष के लोगों को निशाना बनाया गया है. अगर अब भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है तो अभी तक 2014 से हुकूमत ने काम किया, उसका कितना असर हुआ?"

कानून के साथ खिलवाड़ मत करिए- सीएम

सीएम उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा, "कोई कानून अपने आप में खराब नहीं होता. कानून का गलत इस्तेमाल होता है. मुझे डर इस बात का है कि ये कानून भी गलत इस्तेमाल होगा. मैं अपने बीजेपी के दोस्तों को सिर्फ एक बात याद दिलाऊंगा कि वो हमेशा हुकूमत में नहीं होंगे. आज जो कानून को दूसरों के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं, कल को वही कानून उनके उनके खिलाफ इस्तेमाल होगा. कानून के साथ खिलवाड़ मत करिए. कानून के साथ खिलवाड़ करना इस मुल्क के लिए फायदे मंद नहीं होगा." 

गौरतलब है कि संसद सत्र की शुरुआत से पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने की चर्चा शुरू हो गई थी. सीएम ने भी उम्मीद जताई थी. कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन मार्च भी किया था. बीजेपी का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद स्टेटहुड का वादा किया है तो ये मिलकर रहेगा.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC छोड़ने से पहले सांसद रूहुल्लाह मेहदी ने जारी किया वीडियो, क्या है खास?
NC छोड़ने से पहले सांसद रूहुल्लाह मेहदी ने जारी किया वीडियो, क्या है खास?
NC में कलह! 18 विधायकों ने CM अब्दुल्ला को लिखा पत्र, कैबिनेट फेरबदल समेत ये हैं मांगें
NC में कलह! 18 विधायकों ने CM अब्दुल्ला को लिखा पत्र, कैबिनेट फेरबदल समेत ये हैं मांगें
नेशनल कांफ्रेंस में खुलेआम बगावत! फारूक अब्दुल्ला से मिलेंगे नाराज MLA
नेशनल कांफ्रेंस में खुलेआम बगावत! फारूक अब्दुल्ला से मिलेंगे नाराज MLA
अनंतनाग में नमाज के दौरान मस्जिद पर हुआ पथराव, हिरासत में 4 लोग
अनंतनाग में नमाज के दौरान मस्जिद पर हुआ पथराव, हिरासत में 4 लोग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget