एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के LG ने 2 सरकारी कर्मी को नौकरी से निकाला, आतंकी संगठन से जुड़े हैं तार

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों से संबंध रखने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों, शिक्षक खुर्शीद अहमद राथर और सहायक पशुपालक सियाद अहमद खान को बर्खास्त कर दिया.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया. आरोप है कि दोनों कर्मचारियों का आतंकवादियों से संबंध है. बर्खास्त हुए कर्मियों में कुपवाड़ा के करनाह निवासी शिक्षक खुर्शीद अहमद राथर और केरन निवासी सहायक पशुपालक सियाद अहमद खान शामिल हैं.

खुर्शीद और सियाद आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे. कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों को इन दोनों के खिलाफ सबूत मिले हैं. 

26 जनवरी 2024 को खुर्शीद अहमद हुआ था गिरफ्तार
खुर्शीद अहमद राथर को साल 2003 में स्कूल शिक्षा विभाग में रहबर-ए-तालीम (RET) के पद पर नियुक्त किया गया था. साल 2008 में उसे शिक्षक के रूप में स्थायी किया गया. वह अब तक सरकारी प्राथमिक विद्यालय मैन्डपोरा नवा गबरा कुपवाड़ा में तैनात था. साल 2024 की जनवरी में उसे गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वह निलंबित हैं और कुपवाड़ा की जिला जेल में बंद है.

खुर्शीद अहमद OGW लिस्ट में शामिल
पुलिस रिकॉर्ड में खुर्शीद अहमद को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक आतंकवादी ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में लिस्ट किया गया था. शिक्षा विभाग में नियुक्त होने और सरकार की तरफ से सम्मानजनक सैलरी मिलने के बावजूद उसने देश के भरोसे को तोड़ा और गुप्त रूप से लश्कर से जुड़ने का फैसला किया.

जम्मू-कश्मीर के दूरदराज के जिलों के बच्चों को शिक्षा देने के अपने कर्तव्यों को पूरा करने के बजाय, वह राज्य को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आतंकवादी गतिविधियों में एक्टिव हो गया. इसी के साथ वह लश्कर-ए-तैयबा द्वारा प्रायोजित आतंकवादी गतिविधियों का सक्रिय माध्यम बन गया.

खुर्शीद अहमद की गतिविधियां केवल निष्क्रिय या आकस्मिक नहीं थीं; बल्कि उसने एक आतंकवादी नेटवर्क के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में जानबूझकर और खतरनाक भूमिका निभाई. उसने क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: क्या जम्मू-कश्मीर बनेगा जल खेलों का गढ़? CM उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से की यह अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget