एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला ने की सैनिकों की जमकर तारीफ, कहा- 'अगर कोई कमी रह गई है, तो हम...'

Omar Abdullah Speech: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि आपने अपना ख्याल किए बिना इस देश के लिए सबकुछ दिया है. आपने अपना कर्तव्य निभाया.

Omar Abdullah Praises Armed Forces: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार (14 जनवरी) को देश की सुरक्षा में योगदान के लिए सैनिकों की तारीफ की. साथ ही कहा कि उनकी समस्याओं को दूर करने में सरकार सहयोग करेगी.

अब्दुल्ला जम्मू के पास अखनूर सेक्टर स्थित टांडा आर्टिलरी ब्रिगेड में सेना की तरफ से आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे. यह समारोह नौवें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया. समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भी भाग लिया.

तारीफ में क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपने अपना ख्याल किए बिना इस देश के लिए सबकुछ दिया है. आपने अपना कर्तव्य निभाया और अब हमारा कर्तव्य है कि आपकी जरूरतों का ध्यान रखें और आपकी समस्याओं का समाधान करें.’’

उमर अब्दुल्ला ने दिया सहयोग का आश्वासन

उन्होंने सशस्त्र बलों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अपनी सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया.

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘आपने हमारी सीमाओं की सुरक्षा करके हम पर बहुत बड़ा उपकार किया है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जम्मू कश्मीर सरकार हमेशा आपके लिए उपलब्ध रहेगी. अगर कोई कमी रह गई है, तो हम उसे ठीक करेंगे और आप तक पहुंचेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि आपको जरूरी वित्तीय सहायता मिले.’’

उन्होंने कहा, ''मेरी सरकार में रिटायर्ड आर्मी का बेटा सतीश शर्मा मंत्री के तौर पर मेरी मदद कर रहा है. सतीश शर्मा और मैं मिलकर आपको यकीन दिलाते हैं कि जहां मदद की जरूरत होगी, हम करेंगे.''

Z Morh Tunnel: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'मेरा दिल कहता है कि पीएम मोदी जल्द ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget