एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दिया संदेश, '...तो यहां से भी बंदूक खुद खामोश हो जाएगी'

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि ये झगड़ा हमने शुरू नहीं किया था. बेगुनाह लोगों पर पहलगाम में हमला हुआ. 26 लोगों की जान गई. इसके बाद तनाव हुआ.

Omar Abdullah On Pakistan: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इन दिनों उन इलाकों का दौरा कर रहे हैं, जहां पाकिस्तानी गोलीबारी से सबकुछ तबाह हो चुका है. सीएम बुधवार (14 मई) को उरी पहुंचे. उन्होंने कहा कि उरी, तंगधार, राजौरी और पुंछ में एक जैसी स्थिति है. दो तीन दिन बेरहमी से हमारे नागरिकों को निशाना बनाया गया, गोलाबारी हुई. ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की तरफ से जानबूझकर ऐसा किया जा रहा था कि ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को निशाना बनाया जाए. 

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''अब सीजफायर हो गया है. दो दिन हो गए, बॉर्डर खामोश है. हमारी कोशिश है कि जहां नुकसान हुआ है, वहां पहुंचे. नुकसान की परख लें और राहत दें. शुरुआत हो चुकी है. सभी प्रभावितों को हम मदद करेंगे.''

सभी प्रभावितों ने बंकर की मांग की- उमर अब्दुल्ला

उन्होंने कहा, ''कुछ साल बंकर की जरूरत नहीं पड़ी. लोगों को ये असहसास है कि स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है. लोगों ने बंकर की मांग की है. सभी अपना अपना बंकर चाहते हैं. सामुदायिक बंकर नहीं चाहते हैं. बंकर को लेकर केंद्र सरकार से बात करेंगे. शेलिंग से जितने भी इलाके प्रभावित हुए हैं, वहां बंकर का अरेंजमेंट करेंगे.''

उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की नापाक कोशिश पर कहा कि उन घरों से पूछिए जिनका अंतिम संस्कार करना पड़ा, ये झगड़ा हमने शुरू नहीं किया था. बेगुनाह लोगों पर पहलगाम में हमला हुआ. 26 लोगों की जान गई. वहां से अगर बंदूक खामोश हो जाए , तो यहां भी बंदूक खुद खामोश हो जाएगी. पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन करके बातचीत की और यहां आज खामोशी है.  

उरी दौरे पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा, ''उरी के सलामाबाद, लागामा, बांडी और गिंगल सहित गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इस भूमि ने बहुत कुछ सहा है - 2005 के भूकंप के प्रभाव से लेकर सीमा पार से गोलाबारी के दर्द तक. फिर भी, यहां के लोग हर बार साहस से आगे बढ़ते हैं.''

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget