एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह को याद कर विधानसभा में भावुक हुए CM उमर अब्दुल्ला, 'भारत-पाकिस्तान जिस मुकाम...'

Omar Abdullah News: जम्मू विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिवंगत नेताओं को याद करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की.

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद करते हुए भावुक हो गए. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर समस्या को हल करने के जिस मुकाम पर भारत और पाकिस्तान मनमोहन सिंह के दौर में पहुंचे थे वह अब कभी नहीं पहुंच सकते. 

जम्मू विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिवंगत नेताओं को याद करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जम्मू कश्मीर के मामले को हल करने की मनमोहन सिंह ने कोशिश की. उमर ने कहा कि हालांकि इसकी शुरुआत डॉ मनमोहन सिंह ने नहीं की और उन्हें यह सब विरासत में मिला था. जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी शुरुआत अटल बिहारी वाजपेई और जनरल परवेज मुशर्रफ ने की. 

उमर ने सदन में कहा कि जब मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली तो वह इस बातचीत के सिलसिले को बंद भी कर सकते थे. लेकिन, उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि जो शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी ने की है, उसे आगे बढ़ाना एक बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कोशिश की लेकिन फिर भी हालत बीच में खराब रहे.
 
'मुझे नहीं लगता मैं वो दौर देख पाऊंगा'
सीएम उमर ने कहा कि कश्मीर मामले को हल करने के लिए जितने करीब हम उसे दौर में आए, मुझे नहीं लगता मैं अपनी जिंदगी में दोबारा देख पाऊंगा. जम्मू कश्मीर के हालातों का जिक्र करते हुए जब 2010 में हालत खराब हुए, जम्मू कश्मीर के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाए गए. आज भी वह वर्किंग ग्रुप मायने रखती है.

जम्मू विधानसभा में आज दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब पिछली बार सदन लगा तो सबसे पहला नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का था. इस बार की भी लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का है. 

बनिहाल टनल से हुआ कश्मीर को जोड़ने का काम
सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे उंचे रेलवे पुल का जिक्र करते हुए कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं कि कब प्रधानमंत्री आएंगे और कश्मीर तक रेल का उद्घाटन करेंगे. लेकिन, कश्मीर को बाकी दुनिया के साथ जोड़ने का काम बनिहाल टनल के समय शुरू हुआ. तब रेल में मैं प्रधानंत्री मनमोहन सिंह के साथ था. 

मनमोहन सिंह के दौर में शुरू हुआ सबसे ऊंचा पुल
चिनाब नदी पर जो सबसे ऊंचा पुल बना, उसका काम डॉ मनमोहन सिंह के दौर में शुरू हुआ था. उन्होंने कहा कि बदकिस्मती से भगवान ने उन्हें इतनी जिंदगी नहीं देखी वह उस पुल के ऊपर से जाते हुए ट्रेन को देखें, जिस पुल की शुरूआत उनके दौर में हुई उसके काम को मौजूदा हुकूमत ने मंजिल तक पहुंचा दिया.

मनमोहन सिंह की सादगी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे लाइटों का इस्तेमाल करते हुए मनमोहन सिंह ने पढ़ाई की और वहां से कैंब्रिज तक पहुंचे. एक अफसर से अपने जीवन की शुरुआत की और प्रधानमंत्री तक पहुंचे.

 

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने पर LG मनोज सिन्हा का बड़ा बयान, विधानसभा में क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
श्रीनगर में खुला वेस्ट टू वंडर गार्डन, कबाड़ से बनीं कलाकृतियां
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget