एक्सप्लोरर

'हमने लोगों से वादे...', CM उमर अब्दुल्ला की तरफ राज्य के दर्जे की मांग तेज

Jammu Kashmir News: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि नई सरकार का गठन एक सप्ताह पहले हुआ है. लोगों को चुनी हुई सरकार पर भरोसा करना चाहिए.

Jammu Kashmir News: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में दोहरे नियंत्रण के तहत व्यवस्था नहीं चल सकती, जहां मुख्यमंत्री एक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हैं जबकि उपराज्यपाल सुरक्षा संभालते हैं. उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर अन्य राज्यों की तरह नहीं है. हमने लोगों से वादे किए हैं और हम वादों को पूरा करेंगे. सरकार को राज्य का दर्जा बहाल करना चाहिए."

नासिर ने कहा कि नई सरकार का गठन एक सप्ताह पहले ही हुआ है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए. लोगों को चुनी हुई सरकार पर भरोसा करना चाहिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों के मुद्दों का समाधान किया जाएगा. प्रधानमंत्री गृह मंत्री और रक्षा मंत्री के साथ मुख्यमंत्री की बैठकों पर भी उन्होंने टिप्पणी की. नासिर ने कहा कि चर्चाओं का उद्देश्य आम लोगों के मुद्दों को हल करना था. मुलाकात में जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिए समर्थन का आश्वासन मिला है.

दरबार मूव पर विरोध प्रदर्शन की जरूरत नहीं- मुख्यमंत्री के सलाहकार

दरबार मूव के बारे में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहले ही इसे बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है. इसलिए विरोध प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को जनादेश दिया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस लोगों की आकाक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पिछले दस वर्षों से निर्वाचित प्रतिनिधित्व के बिना रहा है. बता दें कि जम्मू कश्मीर की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पहला गुरुवार को पहला दिल्ली दौरा था. दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी से पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ से भी मुलाकात की. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के दिल्ली दौरे का मकसद केंद्र से सहयोग मांगना बताया गया. 

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर चुनाव के बाद महबूबा मुफ्ती ने लिया बड़ा फैसला, PDP की सभी इकाइयों को किया भंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget