एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर चुनाव: पुंछ में बनाए गए 3 मतगणना केंद्र, 8 अक्टूबर को काउंटिंग के बाद घोषित होंगे नतीजे

Jammu Kashmir Election Result 2024: पुंछ जिले में वोटों की गिनती के लिए तीन मतगणना केंद्र बनाये गए हैं. जहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. आठ टेबलों पर ईवीएम की गिनती होगी.

Jammu Kashmir Chunav Result 2024: जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान शन‍िवार को समाप्त हो गया. पुंछ जिले में 25 सितंबर को हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना आठ अक्टूबर को होनी है. इसके लिए जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों सुरनकोट, मेंढर और पुंछ हवेली की मतगणना के लिए पुंछ शहर स्थित दीनानाथ रफीक मेमोरियल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. विधानसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू कादिर उल रहमान ने मतगणना की तैयारियों को लेकर आईएएनएस से बातचीत में जानकारी दी.

आईएएनएस से बातचीत में कादिर उल रहमान ने कहा कि जैसा कि सभी जानते हैं, हमारी काउंटिंग 8 अक्टूबर को होने वाली है. इसके लिए कई जगह चिन्हित क‍िए गए हैं. इसके लिए कई हॉल बनाए गए हैं. वोटिंग के दिन ईवीएम मशीनों को ट्रांस रूम में शिफ्ट कर दिया गया है. वहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. वहां राजनीतिक एजेंट बैठे हैं. कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है. हमने उम्मीदवारों को पोलिंग एजेंट नियुक्त करने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं.

‘8 टेबल पर होगी गिनती’
उन्होंने बताया कि आठ टेबल पर ईवीएम की गिनती होगी. दो टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. मतगणना परिणाम सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त प्रतिदिन दो-तीन बैठकें कर रहे हैं. इसके लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है. सभी को जागरूक किया गया है. कौन कर्मचारी किस टेबल पर बैठेगा, यह मतगणना के दिन सुबह पांच बजे पता चल जाएगा. सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी.

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार हुए चुनाव
आम लोगों को लेकर कादिर उल रहमान ने कहा कि सभी लोग शांति से अपने घरों में बैठें. जो भी उम्मीदवार जिस जगह से जीतेगा, उसका परिणाम आपको पता चल जाएगा. राजनीतिक विचारधाराओं के कारण किसी से विवाद में न पड़ें. भाईचारा और मित्रता बनाए रखें.  बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान हुआ था.

असल नतीजों से पहले शनिवार को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए. एग्जिट पोल के नतीजों पर गौर करें तो ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं और इन नतीजों के मुताबिक गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस बनाएंगी सरकार या BJP देगी मात, तमाम एग्जिट पोल किस ओर कर रहे इशारा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग
Amarnath Yatra: 7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
7 दिन में 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, LG मनोज सिन्हा ने लिया जायजा
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget