एक्सप्लोरर

J&K News: अमरनाथ यात्रा को नुकसान पहुंचाने की साजिश बेनकाब, सांबा सेक्टर में BSF को मिली सुरंग

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में बुधवार शाम को एक भूमिगत सुरंग ढूंढ निकाली. इस सुरंग का आतंकवादी घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था लेकिन बीएसएफ ने पाकिस्तान की साजिश नाकाम कर दी है.

J&K News:  सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) से लगभग 150 मीटर की दूरी पर सांबा सेक्टर में चक फकीरा पोस्ट के पास एक सीमा पार सुरंग का पता लगाने में सफलता हासिल की है. इस सुरंग का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ के लिए किया जा सकता था या किया जाना था.

बुधवार शाम को मिली थी बीएसएफ को सुरंग

बीएसफ ने ये सुरंग बुधवार शाम को साढ़े 5 बजे के आसपास ढूंढ निकाली थी. गौरतलब है कि पहले भी ऐसे ही कई सुरंग मिल चुकी हैं. 2012 से अभी तक लगभग 11 सुरंग मिल चुकी हैं. पिछले साल, बल ने जनवरी में कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में दो सुरंगों का पता लगाया था. वहीं अमरनाथ यात्रा को देखते हुए बीएसएफ द्वारा सुरंग खोजना बड़ी सफलता माना जा रहा है.

बीएसएफ (जम्मू) के उप महानिरीक्षक ने क्या कहा?

वहीं बीएसएफ (जम्मू) के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधू (SPS Sandhu) के मुताबिक सांबा में बाड़ के पास एक सामान्य क्षेत्र में एक संदिग्ध सुरंग खोजी गई है. बल के जनसंपर्क अधिकारी संधू ने संदिग्ध सुरंग की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ''अंधेरे के कारण आगे की खोज नहीं की जा सकी. सुबह रोशनी में विस्तृत खोज की जाएगी.''

भारतीय सीमा से 900 मीटर की दूरी पर मिली है सुरंग
एक अधिकारी के मुताबिक, ''आईबी से 150 मीटर की दूरी पर और सीमा की बाड़ से 50 मीटर की दूरी पर एक नई खोदी गई सुरंग पाकिस्तानी चौकी चमन खुर्द (फियाज) के सामने मिली है, जो भारत की ओर से 900 मीटर की दूरी पर है." अधिकारी ने कहा कि सुरंग को आतंकी घुसपैठ के लिए सीमा पार से हबनाई गई थी. सुरंग से सीमेंट की बोरियां बरामद होने की भी जानकारी मिली है.  

वहीं सुरंग मिलने के बाद से बीएसएफ और ज्यादा अलर्ट हो गई है. क्षेत्र में सघन निगरानी की जा रही है. कुछ भी संदिग्ध लगने पर फौरन कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Jammu-Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर आज और कल भी होगी बारिश, अचानक इतना गिर गया तापमान

Jammu-Kashmir Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में बारिश का सिलसिला रहेगा जारी, सामान्य से कम दर्ज हुआ पारा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget