एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Election: BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

BJP Candidate List: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने इस लिस्ट में लाल चौक, ईदगाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ, नौशेरा और राजौरी सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार (2 सितंबर) को चौथी लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम हैं. जम्मू-कश्मीर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशेरा से चुनाव लड़ेंगे. ऐजाज हुसैन को लाल चौक से चुनाव में उतारा गया है.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने इस लिस्ट में लाल चौक, ईदगाह, खानसाहिब, चरार-ए-शरीफ, नौशेरा और राजौरी सीट पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.

बीजेपी ने लाल चौक से इंजी. ऐजाज हुसैन और नौशेरा से रविंद्र रैना के अलावा ईदगाह से आरिफ राजा, खानसाहिब से अली मोहम्मद मीर को टिकट दिया है. इसके साथ हीचरार-ए-शरीफ से जाहिद हुसैन को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है.

इसके अलावा राजौरी विधानसभा सीट से विवोध गुप्ता को टिकट दिया गया है.  यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है.


Jammu Kashmir Election: BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए टिकट को लेकर कई नेताओं के बीच नाराजगी है. बीजेपी के एक जिला अध्यक्ष सहित दो नेताओं ने शनिवार (31 अगस्त) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जम्मू के बाहरी इलाके में छम्ब विधानसभा क्षेत्र के खौर ब्लॉक में पूर्व विधायक राजीव शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ रैली निकाली.

विधानसभा चुनाव के लिए 26 अगस्त को बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसके बाद से ही पार्टी को केंद्र शासित प्रदेश में टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.

जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में होने हैं. पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा. वहीं, दूसरे चरण के चुनाव के लिए वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए वोटिंग एक अक्टूबर को होगी. वहीं, 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. इससे पहले 4 अक्टूबर को काउंटिंग होनी थी लेकिन हरियाणा में चुनाव की तारीखों में बदलाव के बाद मतगणना की तारीख भी बदल गई.

ये भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, कितने मुस्लिम चेहरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का ऐलान, इस दिन पार्टी और संसदीय सीट से देंगे इस्तीफा
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
श्रीनगर में 800 साल पुराने मंदिर को मिला नया जीवन, मरम्मत में जुटे मुस्लिम
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
कश्मीर: शंकराचार्य मंदिर के रास्ते पर मजार को लेकर विवाद, BJP ने उठाए सवाल
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी
J&K: कैबिनेट विस्तार के बाद NC में कलह! इन नेताओं के समर्थकों ने जताई नाराजगी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget